Homeमध्यप्रदेशभाजपा नेता को नेतागिरी भुलाने की धमकी देने वाली CSP का ग्वालियर...

भाजपा नेता को नेतागिरी भुलाने की धमकी देने वाली CSP का ग्वालियर तबादला

भोपाल। मध्य प्रदेश के उज्जैन में पदस्थ सीएसपी ऋतु केवरे को भाजपा नेता से पंगा लेना महंगा पड़ गया। भाजपा नेता ने उन्हें ट्रांसफर कराने की धमकी दी थी और 48 घंटे के भीतर सीएसपी रितु केवरे का ट्रांसफर हो गया। जवाब में ऋतु केवरे ने भाजपा नेता को नेतागिरी भुलाने की धमकी दी थी।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के किसानों के खाते में बीमा राशि ट्रांसफर करने के लिए उज्जैन में एक भव्य सरकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उज्जैन आए थे। विमानतल पर मुख्यमंत्री का स्वागत करने वालों की लिस्ट भारतीय जनता पार्टी की ओर से पुलिस प्रशासन को दी गई थी। इसी दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल अपने साथी ओम अग्रवाल को अंदर ले जाने की कोशिश करने लगे। जब पुलिस ने ओम अग्रवाल को रोका तो विवाद शुरू हो गया।
सीएसपी रितु केवरे मामले को शांत कराने आई। इसी विवाद के दौरान जगदीश अग्रवाल ने सीएसपी रितु हो ट्रांसफर कराने की धमकी दी थी। बात जब बढ़ने लगी तो  एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह ने मोर्चा संभाला और दोनों पक्षों को अलग किया, जिसके बाद घटना को अभी 48 घंटे भी नहीं बीते थे कि 19 सितंबर की शाम सीएसपी रितू केवरे का ट्रांसफर ग्वालियर कर दिया गया।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments