नई दिल्ली /मध्य प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं. इसे देखते हुए बीजेपी ने अपने चुनाव प्रभारियों के नाम की घोषणा कर दी है. बीजेपी ने दो केंद्रीय मंत्रियों को मध्य प्रदेश में चुनाव प्रभार और सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी है. केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को चुनावी प्रभारी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्ण को सह चुनाव प्रभारी बनाया गया है.

भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक नियुक्त की है। देश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रभारी की घोषणा की है। कर्नाटक से आने वाले प्रहलाद जोशी को राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की कमान सौंपी गई है। कुलदीप विश्नोई और नितिन पटेल को चुनाव का सह प्रभारी बनाया गया है। कुलदीप विश्नोई को सह प्रभारी बनाने के पीछे विश्नोई वोटों का गणित माना जा रहा है। विश्नोई को सह प्रभारी बनाने से हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भी इसका लाभ दिख सकता है।
भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के दो दिग्गजों को दो प्रदेश की चुनावी जिम्मेंदारी सौंपी है। उत्तर प्रदेश में चुनाव के जीत के सिरमौर रहे ओम प्रकाश माथुर को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया गया है तो वहीं डा.मनसुख मंडाविया को चुनाव का सह प्रभारी बनाया गया है। डा.मनसुख मंडाविया का संबंध गुजरात से हैं। मंडाविया ने संगठन में बेहद नजदीक से काम किया है।
भूपेंद्र यादव को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की जिम्मेंदारी सौंपी गई है। सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव को बनाया गया है। वह भूपेंद्र यादव के साथ मिलकर मध्यप्रदेश में काम करेंगे। इसके साथ ही तेलंगाना की जिम्मेंदारी प्रकाश जावेड़कर को दी गई है। प्रकाश जावेड़कर की गिनती भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं में होती है। वह संगठन के काफी दमदार नेता माने जाते हैं। भारतीय जनता पार्टी इस बार चुनाव में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है।