Homeप्रमुख खबरेंभाजपा ने बढ़ाई सक्रीयता दो मंत्री उतरे सड़कों पर, रथ भी उतारा,...

भाजपा ने बढ़ाई सक्रीयता दो मंत्री उतरे सड़कों पर, रथ भी उतारा, कल लगाएंगे एकता के लिए दौड़

लौह पुरूष के सम्मान में रन फाॅर यूनिटी के लिए दौडेगा समूचा ग्वालियर

ग्वालियर 30 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी की आज हुई बैठक में यह तय किया गया कि देश की अखंडता और एकता के लिए हमेशा याद किए जाने वाले हमारे देश के गौरव लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल के सम्मान में कल सुबह 9 बजे फूलबाग स्थित श्यामप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा से पडाव स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा तक खेल प्रकोष्ठ द्वारा रन फाॅर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बडी संख्या में आमजनमानस के साथ ही साथ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी हिस्सा लेंगे।

जैसा कि विदित है कि सरदार पटेल के सम्मान में मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी दुनिया के सबसे उंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस मौके पर पूरे देश में रन फाॅर यूनिटी का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर हुई बैठक में संभागीय सहप्रभारी श्री राजेश सोलंकी ने कार्यकर्ता साथियों और आमजनमानस से अपील की कि वे बडी संख्या में रन फाॅर यूनिटी का हिस्सा बनकर अपने लौह पुरूष को नमन करें।

बैठक में बोलते हुए जिलाध्यक्ष श्री देवेश शर्मा ने कहा कि रन फाॅर यूनिटी का आयोजन हर विधानसभा में किया जा रहा है। ऐसे में जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ता साथियों का दायित्व वे इस आयोजन को सफल बनाएं।

बैठक में समृद्ध मध्य प्रदेश अभियान के तहत प्रदेशभर के नौजवान साथियों से मांगे गए सुझाव पर भी चर्चा हुई। बैठक में तय किया गया कि युवाओं से सुझाव एकत्रित करने के लिए हर विधानसभा में 20 सुझाव पेटियां रखी जाएंगी। प्रदेश के युवा प्रदेश को समृद्ध करने के लिए अपने सुझाव इन पेटियों में डालेंगे। हर विधानसभा में इन पेटियों को 100 स्थानों पर रखा जाएगा।

बैठक में साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मधुसूदन भदौरिया, जिलामहामंत्रीगण कमल माखीजानी, शरद गौतम, महेश उमरैया, रविंद्र सिंह राजपूत, लालजी जादौन, पारस जैन, रामेश्वर भदौरिया, कोषाध्यक्ष प्रमोद खंडेलवाल, दीपक शर्मा, नीरू ज्ञानी, मंडल अध्यक्षगण रामनिवास तोमर, योगेश जैन, दारासिंह सेंगर, रामप्रकाश सिंह परमार, विजय सक्सैना, जयंत शर्मा, तिलकराज बैरी, रमेश सेन, महेंद्र सोलंकी, विनोद अष्टैया, बृजमोहन शर्मा, दीपक जैन, त्रिलोकशंकर खंगार, राजेंद्र महोविया, अमित बंसल, महेंद्र श्रीवास्तव, चेतन मंडलोई, भरत दांतरे, श्रीमती खुशबू गुप्ता, बलराम बघेल, धर्मेंद्र आर्य, विवेकप्रताप सिंह चैहान, परवेज खान, नूतन श्रीवास्तव, संजय चैहान,  संतोष गोडयाले आदि जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

कार्यक्रम का विवरण

ग्वालियर पूर्व विधानसभा में सुबह 9ः30 बजे द्वारिकाधीश मंदिर से अग्रसेन चैराहा, सदर बाजार तक।

ग्वालियर विधानसभा में सुबह 9ः30 बजे हजीरा से किलागेट तक।

ग्वालियर दक्षिण विधानसभा में सुबह 9ः30 नागदेव मंदिर से सराफा बाजार स्थित अमरचंद्र बाठिया की प्रतिमा तक

समृद्ध मध्यप्रदेश अभियान के रथ को हरी झंडी दिखाई

ग्वालियर की तीनों विधानसभाओं में घूमकर जनता से सुझाव एकत्रित करने के लिए आज मोदी हाउस से भाजपा ने समृद्ध मध्यप्रदेश अभियान रथ को पार्टी ध्वज दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि ‘भविष्य का संदेश, समृद्ध मध्यप्रदेश’ जनता से ऐसे ही सुझावों को एकत्र करने का अभियान हैं। जनता इस महाअभियान में शामिल हो और अपने सुझाव देकर इस महायज्ञ में अपनी आहुति डाले। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि जनता से जो भी अच्छे सुझाव मिलेंगे, उनके आधार पर हम रोडमैप तैयार करेंगे और अगले 5 सालों में प्रदेश को समृद्ध मध्यप्रदेश बनाएंगे।

इस अवसर पर संभागीय सहप्रभारी राजेश सोलंकी, जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मधुसूदन भदौरिया, साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मधुसूदन भदौरिया, जिलामहामंत्रीगण कमल माखीजानी, शरद गौतम, महेश उमरैया, रविंद्र सिंह राजपूत, लालजी जादौन, पारस जैन, रामेश्वर भदौरिया, कोषाध्यक्ष प्रमोद खंडेलवाल, दीपक शर्मा, नीरू ज्ञानी, मंडल अध्यक्षगण रामनिवास तोमर, योगेश जैन, दारासिंह सेंगर, रामप्रकाश सिंह परमार, विजय सक्सैना, जयंत शर्मा, तिलकराज बैरी, रमेश सेन, महेंद्र सोलंकी, विनोद अष्टैया, बृजमोहन शर्मा, दीपक जैन, त्रिलोकशंकर खंगार, राजेंद्र महोविया, अमित बंसल, महेंद्र श्रीवास्तव, चेतन मंडलोई, भरत दांतरे, श्रीमती खुशबू गुप्ता, बलराम बघेल, धर्मेंद्र आर्य, विवेकप्रताप सिंह चैहान, परवेज खान, नूतन श्रीवास्तव, संजय चैहान,  संतोष गोडयाले आदि जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

 

कैबिनेट मंत्री  जयभान सिंह पवैया व नारायण सिंह उतरे सड़कों पर  किया जनसंपर्क

 

उधर आज मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्र श्री जय भान सिंह पवैया सड़कों पर उतरे। उन्होंने गदाईपुरा, बिरला नगर और गोसपुरा इलाके में हितग्राहियों से संपर्क किया।

मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हितग्राही को लेकर ग्वालियर के विधायक और प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया गंभीर है। वह जमीनी हकीकत जानने के लिए आज मंगलवार को सड़कों पर उतरे। अपने क्षेत्र के गदाईपुरा चार शहर का नाका इलाके में सबसे पहले उनका काफिला पहुंचा और यहां हितग्राहियों के बीच जाकर उनकी समस्याएं जानने का प्रयास किया। इस अवसर पर 55 लाख रुपए के बिजली के बिल माफ किए जाने वालों से मंत्री जी ने मुलाकात की। इस मौके  वार्ड संयोजक लल्ला तोमर, मुन्ना लाल शाक्य , पप्पू प्रजापति राजेंद्र भदौरिया मानसिंह कोटवारी जगदीश पटेल पप्पू प्रजापति कमल तोमर पंचम भदौरिया धनीराम शाक्य कमल तोमर देवी सिंह भगवत राठौर उदय सिंह प्रजापति मीना राम राठौड़ आस्था सिंह जगदीश भगीरथ राजपूत सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इस मौके पर मंत्री जी ने कहा विकास घर से शुरू होता है। यदि गरीब के घर में खुशहाली नहीं तो विकास बेमानी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गरीबों के हित में इतने काम किए हैं कि उनके दुख दूर हुए हैं । उन्होंने भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि किसी भी कार्यकर्ता को जनता के बीच जाते समय सर झुकाने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के साथ हैं उन्होंने भी कोई ऐसा कार्य नहीं किया है। 255 करोड रुपए की लागत से उनके क्षेत्र में 16 पानी की टंकी बनाने के साथ सड़क बनाने का काम चल रहा है। यह सब विकास के मापदंड है। उन्होंने आह्वान किया कि आने वाले दिनों में परीक्षा की घड़ी है इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को कमर कसने की आवश्यकता है। इसके बाद मंत्री जी का काफिला 10 नंबर लाइन बिरला नगर की ओर हुआ। यहां भी उन्होंने हितग्राही योजना का लाभ ले रहे लोगों से उनके फीडबैक जाने। अंत में गोश्त पुरा इलाके में मंत्री जी हितग्राहियों के बीच पहुंचे और उनसे जनसंपर्क किया। उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता कनवर विधानसभा के सह प्रभारी व पूर्व पार्षद ओम प्रकाश शेखावत भी मौ

नारायण सिंह ने किया घर-घर जनसंपर्क

ग्वालियर 30 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी विशेष संपर्क अभियान के तहत आज मंत्री नारायण सिंह कुशवाह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वार्ड 48, 51, 52, 53, 54 के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर घर-घर संपर्क किया। संपर्क के दौरान भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर जनता से चर्चा करते हुए भविष्य के समृद्ध मध्यप्रदेश के लिए सुझाव भी मांगे गए।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सोलंकी, दिनेश जैन, सुघर सिंह पवैया, रामसिं तोमर, जितेंद्र ंिसह भदौरिया, मनीष राजौरिया, रीना सोलंकी, चेतन मंडलोई, पवन सिकारिया, लाखन पाल, नीरज सेन, रियाज सिद्धिकी, रोहित राजोरे, ज्ञानेंद्र भार्गव, गिरिजा गर्ग, अजय गर्ग, नीलिमा शिंदे, अनूप शुक्ला, असपाक खान, संजय खान आदि का

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments