ग्वालियर / भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा चलाया जाएगा। सेवा पखवाड़ा की तैयारियों को लेकर आज बुधवार को भाजपा की मंडल कार्यशालाएं संपन्न हुई । मंडल की कार्यशालाओं में सेवा पखवाड़ा को लेकर विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया आज दीनदयाल उपाध्याय मंडल की शारदा विद्या पीठ, कुंज बिहार में आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप शामिल हुए।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया ने मंडल कार्यशाला में कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि जनसेवा का संकल्प है। उन्होंने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सेवा कार्यों के लिए विशेष प्रशिक्षण और दिशा-निर्देश दिए गए।
उन्होंने सेवा पखवाड़ा की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के जन्मदिन कार्यशाला में सेवा पखवाड़ा के आगामी 17 सितंबर से 24 सितंबर तक स्वास्थ्य शिविर, 18 सितंबर से 2 अक्टूबर तक रक्तदान शिविर व प्रदर्शनी, 19 -20 सिंतबर को प्रबुद्वजन सम्मेलन और 21 से 25 सिंतबर तक खेल प्रतियोगिताएं एवं प्रदेश के महानगरों में नमो मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों को लेकर मंडल में कार्ययोजना बनाई गई।
इसी तारतम्य में कोटेश्वर मंडल, संत रविदास मंडल, रानी लक्ष्मीबाई मंडल, राजा अग्रसेन मंडल, महाराणा प्रताप मंडल, वीर सावरकर मंडल, अटल बिहारी वाजपेई मंडल, शहीद हेमू कालाणी मंडल, डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल, स्वामी विवेकानंद मंडल, गुप्तेश्वर महादेव मंडल की कार्यशाला संपन्न हुई।
भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि 11 सितंबर को सेवा पखवाड़ा को लेकर रामकृष्ण मंडल, बाबा साहब अंबेडकर मंडल, महाराजा मानसिंह तोमर मंडल तथा वीर दुर्गादास राठौर मंडल की कार्यशाला आयोजित होगी।