HomeBreakingभाजपा ने शिवराज को दिया काम संकल्प यात्रा में जाएंगे दक्षिण भारत...

भाजपा ने शिवराज को दिया काम संकल्प यात्रा में जाएंगे दक्षिण भारत के राज्यों में

प्रवीण दुबे

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को फिलहाल नई जिम्मेदारी  दे दी गई है। यह कौन सी जिम्मेदारी है इसके बारे में खुद शिवराज सिंह ने आज दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्षा  जे पी नड्डा से मुलाकात करने के बाद  पत्रकारों को बताया ।

दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बुलावे पर दिल्ली गए शिवराज सिंह ने उनसे मुलाकात के बाद पत्रकारों से चर्चा की, यह पूछे जाने पर कि उनकी पार्टी में नई जिम्मेदारी क्या होगी इसके जवाब में उन्होंने सीधे तौर पर  कहा कि अभी वह विकसित भारत संकल्प यात्रा में जाएंगे और इसके लिए वह दक्षिण के राज्यों में प्रवास करेंगे। यह पूछे जाने पर कि वह प्रदेश में काम करेंगे या देश में इस सवाल के जवाब में शिवराज ने कहा यह तो पार्टी तय करेगी लेकिन वह तो देश और प्रदेश दोनो में ही काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जब कोई किसी बड़े उद्देश्य को लेकर काम करता है तो उसकी व्यक्तिगत इच्छा का कोई महत्व नहीं रह जाता पार्टी जो तय करेगी वे वही करेंगे।
एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाई बहन से बड़ा कोई रिश्ता नहीं होता वह सदैव कायम रहता है।

 

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 15 नवंबर को झारखंड के खूंटी से विकसित भारत संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस यात्रा का उद्देश्य विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में नागरिकों के बीच जागरूकता पैदा करना और योजनाओं के शत प्रतिशत संतृप्ति के लिए “जनभागीदारी” की भावना में उनकी भागीदारी को सुनिश्चित करना है। यह भारत सरकार की अब तक की सबसे बड़ी आउटरीच पहल है। यह पहल 25 जनवरी, 2024 तक देश भर में 2.60 लाख ग्राम पंचायतों और 4000 से अधिक शहरी स्थानीय निकायों को कवर करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments