Homeमध्यप्रदेशभाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का ग्वालियर में चुनावी दौरा स्थगित

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का ग्वालियर में चुनावी दौरा स्थगित

ग्वालियर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  VD Sharma  का 28 जून का ग्वालियर प्रवास अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। लेकिन ग्वालियर में आयोजित सभी बैठकें यथावत रहेंगी। इन बैठकों में केंद्रीय मंत्री Narendra Singh Tomar विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे। देर रात यह जानकारी भाजपा के मध्यप्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने दी। उल्लेखनीय है की भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद, खजुराहो श्री विष्णुदत्त  शर्मा 28 जून को प्रातः श्रीधाम एक्सप्रेस से ग्वालियर प्रवास पर आ रहे थे। वे तीनों विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं की वृहद बैठकों को संबोधित करने वाले थे। इसके साथ ही प्रदेशाध्यक्ष श्री विश्णुदत्त शर्मा प्रातः 9 बजे सर्वसमाज प्रमुखों के साथ बैठक होटल तानसेन, गांधी रोड पर  तत्पश्चात् ग्वालियर दक्षिण विधानसभा की बैठक प्रातः 10 बजे शिखा वाटिका कंपू पर, ग्वालियर विधानसभा की बैठक प्रातः 11 बजे वृंदावन वाटिका बिरलानगर पर तथा ग्वालियर पूर्व विधानसभा की बैठक दोपहर 12 बजे शालीमार गार्डन, थाटीपुर पर बैठक में भाग लेने वाले थे। दोपहर 2 बजे श्रीकृष्ण वाटिका शहीद गेट मुरार वैश्य समाज एवं व्यापारियों के साथ भी उनकी बैठक निर्धारित थी।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments