भोपाल/ग्वालियर 07/04/2026। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल 8 अप्रैल को मुरैना एवं भिण्ड जिलों के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान जिला बैठक, जिला जनप्रतिनिधि बैठक एवं छोटी टोली बैठक को संबोधित करेंगे।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल 8 अप्रैल को प्रातः 10 बजे मुरैना जिले में जिला बैठक एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित कर प्रातः 11.30 बजे छोटी टोली बैठक को संबोधित करेंगे। आप दोपहर 2 बजे भिण्ड जिले में जिला बैठक एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करने के पश्चात सायं 6 बजे छोटी टोली बैठक को संबोधित करेंगे