Homeप्रमुख खबरेंभाजपा महासचिव चुघ प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल व प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने...

भाजपा महासचिव चुघ प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल व प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कार्यकर्ता पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ एसआईआर के काम में जुट जाएं

ग्वालियर 16 नवंबर 2025 / भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं एसआईआर के राष्ट्रीय प्रभारी श्री तरूण चुघ, प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद  ने रविवार को ग्वालियर के आकाशवाणी तिराहा स्थित होटल रमाया में ग्वालियर-चंबल संभाग की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआरआई) को लेकर आयोजित संभागीय बैठक को संबोधित किया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री तरुण चुघ ने एसआईआर प्रक्रिया लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। एसआईआर एक पूरी तरह सामान्य, नियमित और संवैधानिक प्रक्रिया है, जिसका पालन हर सरकार, चाहे किसी भी दल की हो अनिवार्य रूप से करती है। एसआईआर लोकतंत्र की मजबूती का सबसे प्रभावी साधन है, इसलिए कार्यकर्ताओं को पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ जुटना हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि एसआईआर कोई साधारण या एक दल से संबंधित प्रक्रिया नहीं है, बल्कि वर्ष 2028 के चुनाव में भाजपा की जीत और हार को निर्णायक रूप से प्रभावित करने वाला सबसे महत्वपूर्ण चुनावी सफलता की कुंजी है। संगठन की शक्ति और 2028 की जीत, दोनों का आधार एसआईआर है। मतदाता सूची की एक गलती से परिणाम बदल सकते है, इसलिए कार्यकर्ता एसआईआर को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर कार्य में जुट जाएं।

विधानसभा चुनाव 2028 एवं लोकसभा चुनाव की प्रचंड जीत का आधार, बूथ मजबूती और बीएलए की सक्रिय भूमिका रहेगी। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। एसआईआर को पूरी गंभीरता से लागू कर मेरा बूथ सबसे मजबूत बनाने की जिम्मेदारी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की है। बैठक को एसआईआर समिति के प्रदेश संयोजक व विधायक श्री भगवानदास सबनानी ने भी संबोधित किया।

भाजपा का उद्देश्य मात्र सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि जनसेवा है- श्री तरूण चुघ*

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री तरूण चुघ ने कहा  मंडल और बूथ स्तर पर बैठकें कर तुरंत कार्य में जुट जाएं। 4 दिसंबर तक वैध मतदाताओं के नामों की सूची तैयार कर जमा कर दी जाए। लोकतंत्र को सशक्त बनाने, वैध मतदाताओं को उनका अधिकार दिलाने और मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध करने के लिए भाजपा का हर कार्यकर्ता पूरी तत्परता और समर्पण के साथ एसआईआर अभियान में जुट जाए।
बूथ की मजबूती ही चुनाव में सफलता की नींव है-श्री हितानंद जी*

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि एसआईआर प्रक्रिया को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की आवश्यकता है। आगामी चुनावों की दृष्टि से मतदाता सूची ही चुनाव का सबसे बड़ा और प्रभावी हथियार है, इसलिए इसे शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, श्री नारायण सिंह कुशवाह, श्री ऐंदल सिंह कंषाना, संभाग प्रभारी श्री विजय दुबे, सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी डॉ. निशांत खरे, संभाग प्रभारी श्री अभय यादव, सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, पूर्व मंत्रीगण श्रीमती माया सिंह, श्रीमती इमरती देवी, श्री अरविंद भदौरिया, श्री रामनिवास रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रणवीर रावत, श्री शैलेंद्र बरूआ, श्री सुरेंद्र शर्मा, प्रदेश मंत्री श्री लोकेंद्र पाराशर, ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्री प्रेम सिंह रावत, विधायक मोहन सिंह राठौड़ सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, संभाग के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, एसआईआर के जिला संयोजक, जनप्रतिनिधि एवं बीएलए-1 उपस्थित रहे।
बैठक में आभार जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया ने माना एवं संचालन जिला महामंत्री श्री विनय जैन ने किया।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments