Homeप्रमुख खबरेंभाजपा युवामोर्चा में नई संगठनात्मक नियुक्तियां , ग्वालियर नगर अध्यक्ष बने शिवम...

भाजपा युवामोर्चा में नई संगठनात्मक नियुक्तियां , ग्वालियर नगर अध्यक्ष बने शिवम राजावत, जिला महामंत्री की जिम्मेदारी गौरव मिश्रा को सूची देखें

भोपाल, 19 जुलाई 2026/भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मध्यप्रदेश ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में जिला अध्यक्षों एवं जिला महामंत्रियों की नई नियुक्तियों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर द्वारा जारी आदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
जारी सूची के अनुसार ग्वालियर नगर में शिवम राजावत को जिला अध्यक्ष तथा गौरव मिश्रा को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं रतलाम, बड़वानी, शहडोल, सीहोर और खंडवा में जिला अध्यक्षों के साथ जिला महामंत्रियों की भी नियुक्तियां की गई हैं।
घोषित सूची में सागर ग्रामीण, हरदा, सीधी, टीकमगढ़, खरगोन, जबलपुर ग्रामीण, बैतूल, झाबुआ, ग्वालियर नगर, रतलाम, बड़वानी, शहडोल, सीहोर, खंडवा और उज्जैन नगर सहित कुल 15 जिलों के संगठनात्मक पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं।
भाजयुमो प्रदेश नेतृत्व ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने और आगामी संगठनात्मक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई है। नई नियुक्तियों के बाद संबंधित जिलों के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है।

देखें पूरी सूची 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments