Homeप्रमुख खबरेंभाजपा सांसद के बगावती तेवर निर्दलीय ताल ठोंकने के तैयारी

भाजपा सांसद के बगावती तेवर निर्दलीय ताल ठोंकने के तैयारी

भोपाल। लोकसभा चुनाव 2019 में टिकट वितरण के समय रिटायरमेंट योजना लागू कर दी गई है। वरिष्ठ सांसदों को टिकट नहीं दिए जा रहे। अमित शाह के इस निर्णय के खिलाफ नाराजगी भी साफ नजर आ रही है। मप्र में शहडोल से सांसद ज्ञान सिंह ने बगावत का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैं शहडोल सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ूंगा।

शिवराज सिंह ने बड़ी मुश्किल से चुनाव के लिए मनाया था

बता दें कि ज्ञान सिंह शिवराज सिंह सरकार में मंत्री थे। शहडोल उपचुनाव में भाजपा को प्रत्याशी नहीं मिल रहा है। सीएम शिवराज सिंह ने बड़ी मुश्किल से अपने मंत्री को मनाया और लोकसभा का चुनाव लड़वाया। इसके बाद उनके बेटे को टिकट देकर विधायक भी बनवाया। शिवराज सिंह ने यहां कुछ इस तरह से प्रचार किया था, मानो वो खुद चुनाव लड़ रहे हों।

भाजपा ने दलबदलू हिमाद्री सिंह को टिकट दे दिया

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भाजपा ने कांग्रेस की महिला नेत्री एवं सुनिश्चित हो चुकीं उम्मीदवार हिमाद्री सिंह को खास रणनीति के तहत भाजपा ज्वाइन करवाई और फिर मात्र 4 दिन बाद ही उन्हे अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित कर दिया।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments