पाकिस्तानी फायरिंग का आज मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारतीय सेना ने PoK में आतंकियों के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. अबतक प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय सेना के जरिए की गई इस कार्रवाई में आतंकी ठिकानों को काफी नुकसान पहुंचा है. इस हमले को अंजाम देने के लिए सेना ने आर्टिलरी गन का इस्तेमाल किया है. इस कार्रवाई में भारतीय सेना ने कई आतंकी कैंपों को तबाह कर दिया है. भारतीय सेना की इस कार्रवाई में कई लॉन्चिंग पैड तबाह हो गए हैं.