Homeदेशमंदिर तोड़ने की घटना पर शाह ने लगाई दिल्ली पुलिस कमिश्नर की...

मंदिर तोड़ने की घटना पर शाह ने लगाई दिल्ली पुलिस कमिश्नर की फटकार

नई दिल्ली 
दिल्ली के हौज काजी इलाके में सांप्रदायिक तनाव और मंदिर में तोड़फोड़ की घटना पर गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक को तलब किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना से नाखुश शाह ने दिल्ली पुलिस चीफ को फटकार लगाई। बताया जा रहा है कि शाह इस मामले में दिल्ली पुलिस की अबतक की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। शाह से मुलाकात के बाद पुलिस कमिश्नर पटनायक ने बताया कि उन्होंने गृह मंत्री को ताजा हालात के बारे में जानकारी दी। बता दें कि हौज काजी इलाके में हालात अब सामान्य हैं। मंदिर में तोड़फोड़ में शामिल रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि दिल्ली के हौज काजी इलाके में रविवार को पार्किंग के विवाद ने सांप्रदायिक रंग ले लिया था। इस दौरान एक मंदिर में तोड़फोड़ की गई थी। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments