Homeप्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश :अब कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करेगा कर्मचारी आयोग, मसौदा तैयार

मध्यप्रदेश :अब कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करेगा कर्मचारी आयोग, मसौदा तैयार

भोपाल /कमलनाथ सरकार ने कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए गठित होने वाले कर्मचारी आयोग का मसौदा तैयार कर लिया है। यह 15 लाख से ज्यादा नियमित, संविदा, अंशकालिक, कार्यभारित, संविदा, निकायों के कर्मचारियों के अलावा पेंशनर्स से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श करके सिफारिश सौंपेगा।

आयोग शासन की कार्यप्रणाली को बेहतर और परिणाममूलक बनाने के साथ ही सेवा शर्तों के मौजूदा ढांचे को समय के अनुरूप बनाने की अनुशंसा भी करेगा। इसके अध्यक्ष और सदस्यों का फैसला मुख्यमंत्री कमलनाथ से परामर्श करके जल्द कर लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि आयोग का अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीश या वरिष्ठ आईएएस अफसर को बनाया जाएगा। इसमें कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधि को भी शामिल किया जा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक बजट में वित्तमंत्री तरुण भनोत की आयोग बनाने की घोषणा के मद्देनजर विभाग ने आयोग को सौंपे जाने वाले कामों का मसौदा सोमवार को तैयार कर लिया। इसका दायरा पहले के आयोगों की तुलना में बढ़ाया गया है। यह सिर्फ सातवें वेतनमान की विसंगतियों के निराकरण तक सीमित नहीं रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments