Homeप्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश के पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री कैलाश जोशी का निधन

मध्यप्रदेश के पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री कैलाश जोशी का निधन

भोपाल।मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश जोशी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पिछले महीने ही कैलाश जोशी की तबीयत बिगड़ गई थी। जोशी को भोपाल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। उस समय पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और शिवराज सिंह उन्हे अस्पताल देखने पहुंचे थे। इससे पहले भी जोशी की तबीयत बिगड़ने की खबर आई थी। उन्हें शुगर बढ़ने के चलते उन्हें परेशानी बढ़ गई थी। अप्रैल में उन्हें निमोनिया हो गया था। जोशी के निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है।

ऐसा रहा राजनैतिक सफर

कैलाश जोशी भोपाल से सांसद रहे हैं। उनके बेटे दीपक जोशी प्रदेश भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं।  सन 1955 में कैलाश जोशी हाटपीपल्या नगरपालिका के अध्यक्ष चुने गए। सन् 1962 से निरन्तर बागली क्षेत्र से विधान सभा के सदस्य रहे। सन 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना से ही उसके सदस्य बने। आपातकाल के समय में एक माह भूमिगत रहने के बाद दिनांक 28 जुलाई, 1975 को विधान सभा के द्वार पर गिरफ्तार होकर 19 माह तक मीसा में नजरबंद रहे। 24 जून, 1977 को कैलाश जोशी मध्यप्रदेश के इतिहास में पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री हुए। हालांकि 1978 में अस्वस्थता के कारण उन्होंने मुख्यमंत्री पद त्याग दिया था।

कैलाश जोशी भाजपा के कद्दावर नेता थे।  कैलाश जोशी मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी रहे हैं एक कपड़ा व्यापारी परिवार से ताल्लुक रखने वाले कैलाश चंद्र जोशी देवास से थे। जोशी जनसंघ बनने के बाद से ही इसके साथ जुड़े हुए थे। एक बार नगर पंचायत अध्यक्ष रहने के बाद जोशी 1962 से लगातार बागली विधानसभा से विधायक बनते आ रहे थे। 19 महीने तक मीसा के तहत जेल में बंद रहने के बाद जब वो बाहर आए तो बागली ने उन्हें फिर जिताया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments