Homeमध्यप्रदेशमध्यप्रदेश भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सभी नगर निगमों में चुनाव प्रभारी...

मध्यप्रदेश भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सभी नगर निगमों में चुनाव प्रभारी नियुक्त

ग्वालियर /मध्यप्रदेश भाजपा महिला मोर्चा द्वारा चुनाव संचालन की दृष्टि से सभी नगर निगमों में चुनाव प्रभारी बनाया गया है।

ग्वालियर नगरनिगम में वरिष्ठ भाजपा नेत्री ज्योति गुप्ता को प्रभारी बनाया गया है।प्रभारी बनाए जाने पर ज्योति गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ,प्रदेशाध्यक्ष वी डी शर्मा,संगठन मंत्री हितानंद  शर्मा,प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया  एवं माया सिंह म का आभार ज्ञापित किया है।ज्योति गुप्ता ने कहा कि संगठन की दृष्टि से ग्वालियर श्रद्धेय अटल जी एवं पूज्य राजमाता सिंधिया जी की कर्मस्थली है।इसलिए पूरे ग्वालियर के सभी 66 वार्ड भाजपा जीतेगी।साथ ही साथ महापौर चुनाव में श्रीमती सुमन शर्मा ऐतिहासिक मतों से चुनाव में विजय प्राप्त करेंगी।चुनावों में महिलाओं की महत्त्वपूर्ण भूमिका है इसलिए शतप्रतिशत महिलाएं मताधिकार का प्रयोग करें इसके लिए महिला मोर्चा विशेष प्रयास करेगा।ज्योति गुप्ता वर्तमान में महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं।साथ ही वह विद्यार्थी परिषद,दुर्गावाहिनी राष्ट्रसेविका समिति आदि में दायित्वों पर रही हैं।वह पूर्व में सांसद प्रतिनिधि एवं भिंड नागरिक सहकारी बैंक की निर्वाचित डायरेक्टर भी रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments