Homeप्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश में फिर भाजपा सरकार के संकेत,शिवराज पहली पसंद ,ज्योतिरादित्य बहुत पीछे

मध्यप्रदेश में फिर भाजपा सरकार के संकेत,शिवराज पहली पसंद ,ज्योतिरादित्य बहुत पीछे

भोपाल.   इस साल मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा लगातार चौथी बार सरकार बनाने में कामयाब हो सकती है। टाइम्स नाउ के ओपिनियन पोल के मुताबिक, भाजपा 230 विधानसभा सीट में से 153 सीट जीत सकती है। हालांकि पिछली बार की अपेक्षा कम सीटें मिलने के आसार हैं। वहीं, कांग्रेस को इस बार 7 सीट का फायदा हो सकता है। वह इस बार 58 सीटे जीत सकती है।

15 मार्च से 20 अप्रैल तक हुआ सर्वे – टाइम्स नाउ ने यह सर्वे 15 मार्च से 20 अप्रैल तक किया। इसमें राज्य की सभी 230 सीट पर 42550 वोटरों से राय ली गई।

मायावती की पार्टी को भी मिल सकती है बढ़त

– जहां सर्वे में भाजपा को 12 सीट का नुकसान दिख रहा हैं। वहीं, इस सर्वे में पिछले चुनाव में 4 सीट जीतने वाली मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को 12 सीट मिलने का अनुमान है।  – ओपिनियन पोल के मुताबिक, 14 सीट पर निर्दलीय उम्मीवारों के जीतने की संभावना है।

मुख्यमंत्री के तौर पर शिवराज पहली पसंद – सर्वे के मुताबिक, 61 फीसदी लोगों ने शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री के रूप में पसंद किया, जबकि 17 फीसदी ने कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य को पसंद बताया। अजय सिंह को 6, कमलनाथ को 5 और दिग्विजय सिंह को 4 फीसदी लोगों ने सीएम पद के लिए पसंद किया।

निर्दलीयों की ताकत बढ़ेगी

पार्टी  सीट 2013 संभावित 2018 नफा-नुकसान भाजपा  165  153 -12 कांग्रेस 51 58 +7 बीएसपी 04  12  +8 अन्य  03  14 +11

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments