Homeमध्यप्रदेशमध्य प्रदेश के जबलपुर में आरटीओ संतोष पाल सिंह के यहां निजी...

मध्य प्रदेश के जबलपुर में आरटीओ संतोष पाल सिंह के यहां निजी थिएटर, करोड़ों की प्रॉपर्टी, आय से 650 गुना ज्यादा सम्पत्ति

मध्य प्रदेश के जबलपुर में आरटीओ संतोष पाल सिंह के घर हुई छापेमारी में हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आई है। बता दें कि जबलपुर में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी संतोष पाल के आवास पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में देर रात छापेमारी की गई थी। जिसमें आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा 16 लाख रुपये नकद और आभूषण बरामद किए गए।

चौंकाने वाली बात यह है कि बरामद हुई राशि संतोष पाल के नाम संपत्ति का केवल एक छोटा सा हिस्सा है। जांच में अधिकारियों को उनका घर किसी महल से कम नहीं नजर आया। जांच में संतोष पाल के घर से उनकी आमदनी से 650 गुना ज्‍यादा की संपत्‍ति मिलने के संकेत हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सिंह के पास 300 करोड़ रुपये की संपत्ति है और उनकी कीमत उनके वेतन से 650% अधिक है। ईओडब्ल्यू की टीम ने शताब्दीपुरम कॉलोनी स्थित सिंह के एक आलीशान बंगले पर छापा मारा जहां वो अपनी पत्नी के साथ रह रहे थे। जानकारी के मुताबिक सिंह के पास इसके अलावा भी छह घर हैं और वो एक फार्महाउस के भी मालिक हैं। इसके अलावा उनके पास एक स्कॉर्पियो, एक पल्सर बाइक और एक बुलेट जैसी गाड़ियां भी हैं।

ड्राइंग रुम से लेकर बाथरुम तक घर में आलीशान व्यवस्था के बीत आरटीओ ने हर जगह काली कमाई का इस्तेमाल किया था। मनोरंजन के लिए संतोष सिंह पाल ने घर में निजी थियेटर तक बना रखा है। थियेटर में आरामदायक लाल सीटें लगाई हैं। बता दें कि सिंह पिछले चार साल से जबलपुर में तैनात हैं। इसके अलावा उनके और भी कई रिश्तेदार आरटीओ विभाग से जुड़े कामों में शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments