Homeग्वालियर अंचलमप्र पाठ्य पुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष बरुआ का भाजपा कार्यकर्ताओं ने...

मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष बरुआ का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

पवैया ने कहा बरूआ संगठन और राष्ट्रवाद के प्रति समर्पित,स्वागत के दौरान बरूआ बोले भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें सामान्य कार्यकर्ता असामान्य पदों पर पहुंच सकता है

ग्वालियर / संगठन और राष्ट्रवाद के प्रति समर्पित और हिंदुत्व के विचार को अपने जीवन में उतार कर श्री शैलेंद्र बरूआजी ने तपस्या की है। समर्पण की यह सच्ची परिभाषा होती है चाहे जितने बड़े आकर्षण आ जाएं, चाहे जितनी बड़ी बाधाएं आ जाएं, अपना कुछ भी खोना पड़े पर विचारधारा से समझौता कभी नहीं करना, अपनी विचारधारा पर प्राण प्रण से अडिग रहना, हिंदुत्व से समझौता नहीं हो सकता, राष्ट्रवाद से समझौता नहीं हो सकता, यदि अपने मन के प्रतिकूल कोई निर्णय हो भी जाए तो उस फैसले को भी नीलकंठ की तरह, शंकर जी बनकर पी जाओ। उक्त बात मंगलवार को पूर्व मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया जी ने मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री शैलेंद्र बरुआ जी के प्रथम नगर आगमन पर गांधी रोड स्थित विश्रांति गृह पर आयोजित स्वागत सम्मान समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
श्री पवैया जी ने कहा कि श्री बरूआ जी ने संभागीय संगठन मंत्री रहते हुए हजारों हजार कार्यकर्ताओं का निर्माण किया। श्री शैलेंद्र बरुआ का कार्यकर्ताओं से आत्मीय संपर्क रहा है आज यहां स्वागत समारोह में जो कार्यकर्ता उपस्थित हुए हैं वह आत्मीय संबंध की वजह से स्वागत करने उपस्थित हुए है। आज यहां जितने लोग स्वागत करने आए हैं यह बरुआ जी के व्यवहार और उनके गुणों के कारण उनके सम्मान में आए हैं। आज मैं शैलेंद्र बरुआ जी का हृदय से अभिनंदन करता हूं कि वह हम सबके समक्ष नेता के रूप में पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष के रूप में नई भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री शैलेंद्र बरुआ जी ने कहा कि हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं हम सब जानते हैं भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें सामान्य से सामान्य कार्यकर्ता भी असामान्य पदों पर पहुंच सकता है। हमारे देश के प्रधानमंत्री संघ के स्वयंसेवक प्रचारक बनकर उन्होंने यात्रा प्रारंभ की और आज देश का नेतृत्व कर रहे हैं और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी विद्यार्थी परिषद से अपनी यात्रा प्रारंभ की आज वह प्रदेश का नेतृत्व कर रहे हैं। हमारे सामने ऐसे अनेक उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि हम सब देश में परिवर्तन को लेकर एक निश्चित विचारधारा को लेकर एक वैचारिक आंदोलन को लेकर निरंतर कार्य कर रहे हैं। जब मैं संगठन मंत्री था तो मैं संगठन को मजबूत करने के लिए आप सब कार्यकर्ताओं को संगठन अनुरूप निर्देश देता था और अब पार्टी ने निर्णय किया कि मुझे सरकार में कार्य करना है और आप मुझे निर्देश दे सकते हैं अच्छे कार्य के लिए जो मुझे स्वीकार है।
मैं प्रदेश नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी का और आप सब कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करता हूं आभार व्यक्त करता हूं।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ भाजपा नेता श्री वेदप्रकाष शर्मा ने कहा कि श्री शैलेंद्र बरूआ जी ने संस्कार प्रेरित समाज के कार्य में एवं व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण के कार्य में, संभागीय संगठन मंत्री के रूप में निरंतर कार्य किया है और अब नेतृत्व ने निर्णय किया कि आपको नई भूमिका में कार्य करना चाहिए तो आपने उस भूमिका को भी स्वीकार किया और नए कार्य को विस्तार देने की नई भूमिका मैं कार्य करने के लिए तत्पर हैं। अब श्री शैलेंद्र बरुआ हमारे नेता के रूप में सरकार में पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं मैं आज उनको बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।
स्वागत कार्यक्रम में उद्घाटन भाषण जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर भदौरिया ने दिया। स्वागत कार्यक्रम का संचालन श्री राकेश खुरासिया ने किया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता धीरसिंह तोमर, श्री अभय चौधरी श्री राजेश सोलंकी, डॉ अरविंद राय, श्री आशीष अग्रवाल, श्री जवाहर प्रजापति, श्री अशोक जादौन, श्रीमती समीक्षा गुप्ता, श्री राकेश माहौर, श्री अशोक शर्मा, श्री कनवर मंगलानी, श्री उदय अग्रवाल, श्री विनोद शर्मा, श्री प्रमोद खंडेलवाल, श्री राजू सेंगर, श्री दीपक शर्मा, श्री मनीष राजौरिया, श्री विनय जैन,अनिल चौधरी, श्री गिरिराज व्यास, श्री संतोष गोडयाले, श्री मुलायम सिंह यादव, श्री प्रयाग तोमर, श्री बृजमोहन शर्मा, श्री विकास गिरि, श्री हरिओम झा, श्री जयंत शर्मा, श्री उमेश भदौरिया, श्री मनोज मुटाटकर, श्री चेतन मंडलोई, श्री सतीश साहू, श्री रंजना मिश्रा, श्री विवेक शर्मा, श्री मीना सचान,श्री फैसल अली काजमी,श्री धर्मेंद्र आर्य, जीतू घुरैया, अनूप उदेनिया, श्री मोनू पटेरिया, श्री वर्षा सुमन सिंह सहित सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments