Homeग्वालियर अंचलमहर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर सर्व समाज सेवियों का सम्मान

महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर सर्व समाज सेवियों का सम्मान

ग्वालियर /अखिल भारतीय वाल्मीकि विद्यापीठ के तत्वावधान मे  जीवाजी विश्वविद्यालय के गालव सभागार मे महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ।  इस अवसर पर सर्व समाज सेवियो का सम्मान किया गया । कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि लाल टिपारा गोशाला के सन्त श्री रिषभदेव जी महाराज थे एवं अध्यक्षता ग्वालियर के सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने की , विशिष्ट अतिथि के रूप मे भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ नितेश शर्मा उपस्थित थे।
डॉ नितेश शर्मा ने अपने उद्बोधन मे कहा कि देश के अन्दर देश विरोधी ताकते समाजो को आपस मे लड़ाना चाह रही है। ऐसे मे आवश्यकता है कि समाज मे सभी समरसता के साथ रहे और देश विरोधी वामपंथी ताकतो को मुहतोड़ जबाब दें। कार्यक्रम में

भाजपा नेता श्री अभय चौधरी  , श्री अशोक वाल्मीकि , श्री पप्पू बड़ोरी , श्री सौनु करोसिया  एवं श्री राम सेवक कटारे  सहित अन्य गणमान्य नागरिक  व बड़ी संख्या मे बाल्मीकि समाज के भाई बहिन  उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments