Homeमनोरंजनआलिया भट्ट ने किसको दिया 'वर्चुअल वाला लव'? बोलीं- आज कुछ खास...

आलिया भट्ट ने किसको दिया ‘वर्चुअल वाला लव’? बोलीं- आज कुछ खास है…

आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। ये तीनों सुपरस्टार्स करण जौहर की सुपरहिट फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ ईयर’ में नजर आए थे। वहीं, आज इस फिल्म की रिलीज को नौ साल पूरे हो गए हैं। फिल्म से जुड़े इस खास मौके पर एक्टर्स-डायरेक्ट की जोड़ी एक साथ मिली… इस मीटिंग को नाम दिया गया- ‘वर्चुअल वाला लव’। इस मुलाकात की एक दिलचस्प तस्वीर सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

फिल्म को हुए 9 साल

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें आलिया भट्ट, फिल्ममेकर करण जौहर के साथ नजर आ रही हैं। इन फोटोज में करण और आलिया के अलावा दो और खास लोग भी नजर आ रहे हैं। ये दो लोग और कोई नहीं बल्कि आलिया की पहली फिल्म के को-स्टार्स वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं। ये दोनों मिलने तो नहीं आ पाए लेकिन मोबाइल आलिया-करण के साथ जुड़े।

आज के बारे में कुछ बात है…

इस फोटो को शेयर करते आलिया भट्ट ने कैप्शन में लिखा- ‘आज के बारे में कुछ बात है… वाकई कुछ खास है। 9 सालों बाद भी हम जुड़ पाए और एक-दूसरे को खुशियों भरा वर्चुअल वाला लव दे पाए’। इस फोटो ने फैंस को पुराने दिनों और फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ ईयर’ की याद दिला दी है। इस फोटो पर कमेंट करते हुए कई फैंस करण जौहर से रिएक्वेस्ट करते दिखे कि इस जोड़ी को एक बार फिर से फिल्म में साथ लेकर आएं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments