केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया ने मंगलवार को मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) के अध्यक्ष पद का चार्ज संभाल लिया है. 29 साल की उम्र में वो अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे. MPCA की एनुअल जनरल मीटिंग में उन्हें अध्यक्ष नियुक्त किया गया.
महानार्यमन सिंधिया ने एमपीसीए के नए अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया. इस मौके पर उनके साथ में केंद्रीय मंत्री, एमपीसीए के पूर्व अध्यक्ष और उनके पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद रहे. साथ ही एमपीसीए के सभी सदस्यों ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की.
कैसे हुई ताजपोशी
अध्यक्ष पद ग्रहण करने के मौके पर महानआर्यमन का रॉयल लुक सामने आया. वो सूट में पहुंचे. उनकी ताजपोशी लाल तिलक से हुई. वहीं, पदभार ग्रहण समारोह के दौरान पिता ने भी बेटे के अध्यक्ष बनने पर खूब प्यार लूटाया. बेटे को शॉल देकर ज्योतिरादत्यिय सिंधिया ने सम्मानित किया.
पद ग्रहण करने से पहले लिया बप्पा का आशीर्वाद
एमपीसीए का पदभार ग्रहण करने से पहले केंद्रीय मंत्री सिंधिया और उनके बेटे महाआर्यमन खजराना स्थित गणेश मंदिर पहुंचे. जहां उन्होंने अध्यक्ष पद ग्रहण करने से पहले पूजा अर्चना की. मंदिर में आशीर्वाद लिया. इस मौके पर मंत्री ने कहा, आज मुझे यहां भगवान गणेश के दर्शन का सौभाग्य हासिल हुआ, बस यही कामना है कि भगवान गणेश की कृपा सभी पर बनी रहे.
महानआर्यमन सिंधिया को जिला मंत्री सत्येन्द्र शर्मा ने बधाई दी
मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के आज संपन्न हुए चुनाव में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (पूर्व अध्यक्ष MPCA) के सुपुत्र महानआर्यमन सिंधिया के MPCA के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर इंदौर में भाजपा जिला मंत्री सत्येन्द्र शर्मा ने साथियों के साथ पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जिला मंत्री सत्येन्द्र शर्मा ने कहा कि महानआर्यमन सिंधिया देश के किसी भी क्रिकेट बोर्ड के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बने हैं। , महान आर्यमन सिंधिया में क्रिकेट के प्रति बहुत लगाव हे जिससे मध्यप्रदेश में खेल उच्च स्तर पर पहुंचेगा और सर्वश्रेष्ठ कार्य कर खेलप्रेमियों की भावना के अनुरूप नए नए कीर्तिमान एमपीसीए रचेगा।