Homeमध्यप्रदेशमहान पत्रकार मामा जी पर हिन्दुत्व विचारधारा के समर्थक होने का आरोप...

महान पत्रकार मामा जी पर हिन्दुत्व विचारधारा के समर्थक होने का आरोप लगाकर कमलनाथ ने जो पुरस्कार किया था बन्द शिवराज ने आज पुनः किया शुरू

महान पत्रकार चिंतक समाजसेवी माणिकचन्द्र वाजपेयी मामाजी के नाम मध्यप्रदेश सरकार द्वारा दिये जाने वााले जिस पत्रिकारिता सम्मान को राजनीति के वशीभूत होकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सत्ता में आने के बाद बंद कर दिया था उसे आज एकबार पुनः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इस वर्ष से विधिवत प्रारम्भ करने की आज घोषणा कर दी। यह घोषणा मामाजी के जन्मशताब्दी वर्ष पर जारी डाकटिकट का अनावरण करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज ने की।प्रदेश के तत्कालीन पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने माणिकचन्द्र वाजपेयी पर हिन्दुत्व विचारधारा के समर्थक होने का आरोप लगाते हुए प्रतिवर्ष होने वाले मामा जी माणिक चंद्र वाजपेयी पुरस्कार के आयोजन को निरस्त कर दिया था.  इसके बाद राष्ट्रीय पत्रकारिता अवॉर्ड पाने वाले पत्रकार, मामाजी माणिकचन्द्र वाजपेयी पर सियासत तेज हो गई थी. शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा था कि राजनीतिक विद्वेष के कारण कांग्रेस ने ‘माणिकचंद वाजपेयी पत्रकारिता सम्मान’ पुरस्कार को देना बंद कर दिया था लेकिन हम फिर से यह पुरस्कार शुरू करेंगे । आज मामाजी केे जनशताब्दी वर्ष पर जारी डाकटिकट के अनावरण पर मुख्यमंत्री ने कहा की प्रख्यात पत्रकार मामाजी श्री माणिकचंद्र वाजपेयी मामाजी कर्मयोगी, राष्ट्रभक्त, अहंकार शून्य, सागर-सी गहराई और आकाश-सी ऊँचाई रखने वाले व्यक्तित्व थे। उनके नाम से मध्यप्रदेश सरकार द्वारा ध्येयनिष्ठ पत्रकारिता के लिए स्थापित राष्ट्रीय पुरस्कार पुन: प्रारंभ किया जाएगा। पूर्व सरकार द्वारा यह पुरस्कार बंद कर दिया गया था। मध्यप्रदेश सरकार श्री राजेन्द्र माथुर जी के नाम से भी पत्रकारिता पुरस्कार को जारी रखते हुए मामाजी के नाम से प्रारंभ पुरस्कार को पूर्व की तरह प्रदान करेगी

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments