Homeप्रमुख खबरेंमहिला के हत्यारे को शॉर्ट एनकाउंटर के बाद दबोचा पैर में लगी...

महिला के हत्यारे को शॉर्ट एनकाउंटर के बाद दबोचा पैर में लगी गोली

ग्वालियर/दो दिन पूर्व प्रीतम कॉलोनी में महिला को गोली मारने वाले बदमाशों का पुलिस देर रात्रि  शॉर्ट एनकाउंटर किया इसमें एक बदमाश को गोली लगाने के बाद जयारोग्य ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है जबकि  दूसरा बदमाश गिरफ्तार कर लिया है।

ग्वालियर क्राइम ब्रांच की टीम ने आज सुबह माधवगंज थाना क्षेत्र में हुई हत्या के आरोपी शिवपुरी लिंक रोडशीतला माता के पास शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया वही एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कंपू थाना क्षेत्र के शीतला माता रोड पर क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी की हत्या का आरोपी शीतला माता रोड पर देखा गया है तो क्राइम ब्रांच द्वारा दो टीमें बनाकर बदमाशों का पीछा किया गया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिस पर चलाई गई गोली में  आकाश जादौन निवासी सबलगढ़ जिला मुरैना शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार किया गया इसका एक अन्य आरोपी सोहम को भी गिरफ्तार कर लिया गया है ग्वालियर पुलिस द्वारा  इन अपराधियों पर दस दस हजार रुपए का इनाम घोषित था घायल बदमाश को पुलिस द्वारा ग्वालियर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है वहीं पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बदमाश आकाश जादौन लूट के मामले में शातिर अपराधी है वह पहले भी लूट के मामले में पुलिस आरक्षक पर गोली चला चुका है वहीं दूसरा बदमाश सोहम रील बनाने का शौक रखता है उसकी अनेक रील सोशल मीडिया पर डाली गई है जिसमें वह एक रील में रुपए गिन रहा है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments