Homeदेशमुंबई लोकल ट्रेन में मास्क की बाध्यता समाप्त दिल्ली मेट्रो में भी...

मुंबई लोकल ट्रेन में मास्क की बाध्यता समाप्त दिल्ली मेट्रो में भी जुर्माना खत्म

कोरोना को लेकर मुंबई और दिल्ली की सरकारों ने गुरुवार को बड़े फैसले किए हैं. मुंबई सरकार की ओर से फैसला लिया गया है कि लोकल ट्रेन में मास्क पहनना अब अनिवार्य नहीं होगा. साथ ही गुड़ी पड़वा, रमजान धूमधाम से मनाया जा सकेगा. वहीं, दिल्ली में भी कोरोना को लेकर बड़ा फैसला किया है. फैसले के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो में भी जुर्माना खत्म कर दिया गया है.

गुरुवार को दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) की बैठक में यह फैसला लिया गया है. DDMA ने मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना के फैसले को वापस ले लिया है. फिलहाल दिल्ली में सार्वजनिक जगहों पर मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा था.

DDMA के सूत्रों के मुताबिक, जुर्माना वापस लेने का मतलब यह नहीं है कि लोग मास्क का इस्तेमाल बंद कर दें, कोरोना के उचित व्यवहार का पालन किया जाना चाहिए. बता दें कि इससे पहले फरवरी के अंतिम सप्ताह में निजी वाहनों में मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना नही लेने का फैसला किया गया था. इससे पहले फरवरी के अंतिम सप्ताह में निजी वाहनों में मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना वापस लिया गया था.

इससे पहले दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) की 4 फरवरी को हुई बैठक में फैसला लिया गया था कि अगर आप कार में अकेले सफर कर रहे हैं तो आपको मास्क पहनने की जरूरत नहीं है.

महाराष्ट्र सरकार ने भी कोरोना के सभी प्रतिबंधों को हटाया

महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को कोरोना के सभी नियमों को हटा लिया है. इसके साथ ही कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया है कि इस साल गुड़ी पड़वा की रैली जोर शोर से निकाली जा सकती है. साथ ही रमजान भी उत्साह के साथ मनाया जा सकेगा. साथ ही कहा गया है कि बाबा साहेब की रैली भी जोर-शोर से निकाली जाएगी. महाराष्ट्र के हाउसिंग मिनिस्टर जितेंद्र आव्हाड ने ट्वीट कर सरकार के इस बड़े फैसले की जानकारी दी.

कोरोना को लेकर राज्य में भीड़-भाड़ वाले इलाकों के साथ-साथ त्योहारों के मद्देनजर प्रतिबंध लगाए गए थे जिसे महाराष्ट्र सरकार ने हटा लिया है. हालांकि मास्क पहनना अभी भी अनिवार्य है. महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है. इस दौरान रैली निकाली जाती है. वहीं बाबा साहेब की रैली भी धूमधाम के साथ निकाली जाती है लेकिन कोरोना को लेकर पिछले दो साल से रैलियों पर प्रतिबंध था. अब प्रतिबंधों को हटाने के बाद ये त्योहार धूमधाम से मनाए जा सकेंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments