Homeमनोरंजनमिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के तीन महीने में ही ऐसा क्या...

मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के तीन महीने में ही ऐसा क्या हुआ हरनाज संधू को कि हर कोई है हैरान

मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू ने खिताब जीतकर पूरी दुनिया में देश का नाम रौशन किया है। वह इस वक्त भारत में हैं। हरनाज ने हाल ही में एक फैशन वीक में रैम्प वॉक किया जहां उनका वजन काफी बढ़ा हुआ दिखा। हरनाज बीते साल दिसंबर में ही मिस यूनिर्वस चुनी गईं। महज 3 महीने में उनका लुक देखकर हर कोई हैरान है।

मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के वक्त हरनाज बेहद स्लिम ट्रिम दिखीं। जबकि बीते दिनों जब उन्होंने रैम्प वॉक किया तो उन्हें पहचान पाना आसान नहीं था। वजन बढ़ने से हरनाज का चेहरा भी बदला-बदला नजर आया। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी तस्वीर शेयर की तो यूजर्स ट्रोल करने लगे। हरनाज से पहले भी कई ब्यूटी क्वींस को ऐसे ही बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा है।

ब्यूटी क्वीन के बॉडी शेमिंग की बात करें तो ऐश्वर्या राय को भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। बेटी आराध्या के जन्म के वक्त ऐश्वर्या का वजन काफी बढ़ गया था। बाद में उन्होंने वर्कआउट से खुद को पहले की तरह फिट कर लिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments