Homeमध्यप्रदेशमुख्यमंत्री चौहान आज ग्वालियर अंचल के दौरे पर

मुख्यमंत्री चौहान आज ग्वालियर अंचल के दौरे पर

ग्वालियर 23 सितम्बर 2020/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 24 सितम्बर को ग्वालियर-चंबल अंचल के भ्रमण पर रहेंगे। अंचल में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 24 सितम्बर को प्रात: 12 बजे भोपाल से हैलीकॉप्टर द्वारा अशोकनगर के लिये रवाना होंगे। अशोकनगर जिले के पिपरई में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके पश्चात दोपहर 2 बजे पिपरई से रवाना होकर अशोकनगर के ग्राम राजपुर पहुँचेंगे और स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान दोपहर 3.35 बजे राजपुर से हैलीकाप्टर द्वारा रवाना होकर अपरान्ह 4.10 बजे डबरा के समीप सिसगाँव पहुँचेंगे। सिसगाँव में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात हैलीकॉप्टर द्वारा मुरैना जिले के सुरजनपुर पहुँचेंगे। सुरजनपुर में कुछ देर रूकने के पश्चात हैलीकॉप्टर द्वारा ग्वालियर महाराजपुरा विमानतल आयेंगे। मुख्यमंत्री श्री सिंह रात्रि 8 बजे वायुयान द्वारा ग्वालियर से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments