Homeप्रमुख खबरेंमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज श्योपुर के वीरपुर को...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज श्योपुर के वीरपुर को दी 57 करोड़ 42 लाख के विकास कार्यों की सौगातें

प्रगतिपथ पर आगे बढ़ता मध्यप्रदेश

ग्वालियर/मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज श्योपुर जिले के वीरपुर में आयोजित वन प्रबंधन समितियों के सम्मेलन में सहभागिता की एवं ₹57 करोड़ 42 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को सौगातें दीं।

*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिलाई भाजपा की सदस्यता*
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने वीरपुर में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई है। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में सरपंच श्री संदीप बना, श्री गिरिराज गुप्ता, श्री विष्णु शर्मा सहित एक सैकड़ा से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर भाजपा में शामिल होने वालों का स्वागत किया।
इस अवसर पर संभाग प्रभारी श्री विजय दुबे, जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र जाट, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई, पूर्व विधायक श्री दुर्गालाल विजय, श्री प्रहलाद भारती, श्री अरविंद जादौन सहित जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इससे पूर्व  ग्वालियर में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का राजकीय विमान से राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल पर  आगमन हुआ

विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री वी डी शर्मा और श्री हितानंद जी भी भोपाल से मुख्यमंत्री के साथ आए।
यहाँ ग्वालियर विमानतल पर सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अभय चौधरी एवं नगर निगम सभापति श्री मनोज सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए पहुँचे थे।
ग्वालियर विमानतल से मुख्यमंत्री डॉ यादव ने विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं सांसद श्री वी डी शर्मा के साथ हेलीकॉप्टर द्वारा वीरपुर जिला श्योपुर के लिए प्रस्थान किया।
इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक श्री अरविन्द सक्सेना, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री अमित सांघी व कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments