ग्वालियर /मुझे अनुराग जी के साथ भिन्न-भिन्न भूमिकाओं में काम करने का अवसर मिला। जब उनसे किसी मामले में चर्चा करता था तो कई बार ऐसा लगता था कि अगर इन विचारों को क्रियान्वयन कर दिया जाए तो निश्चित ही परिर्वतन हो सकता है। आज स्व. अनुराग जी हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनका जीवन, उनकी जीवन यात्रा, उनके विचार, उनका समर्पण हमेशा हमारे बीच रहेगा। जिससे हम प्रेरणा व मार्गदर्शन भी ले सकते हैं। उनके बताए हुए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
उक्त बात रविवार को मप्र विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने महावीर भवन में आयेाजित स्व. श्री अनुराग बसंल की श्रद्धांजलि सभा में कही।
श्री तोमर ने कहा कि जब किसी कार्यकर्ता को कोई समस्या होती थी तो वह अपनी समस्या को लेकर अनुराग जी के पास जाता था तो वह उस समस्या को अपना सम्मान समझते थे और उस कार्यकर्ता के लिए हमेशा आगे खड़े रहते थे। उन्होंने कहा कि अनुराग जी के निधन से उनके परिवार पर वज्रपात टूटा है। भगवान दुख की इस घडी में उन्हें सहन करने की शक्ति दें।
स्व. अनुराग जी एक ईमानदार नेता थे- यशवंत इंदापुरकर

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य श्री यशवंत इंदापुरकर ने कहा कि स्व. अनुराग जी पार्टी प्रमुख नेताओं में से एक थे, उन्होंने हमेशा सभी की मदद की, लेकिन कभी भी आगे आकर उसका श्रेय नहीं लिया। उन्होेंने कहा कि स्व. अनुराग जी एक ईमानदार नेता थे। उनका ना होना असंख्य कार्यकताओं के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है।
अनुराग जी भाजपा के निष्ठावन कार्यकर्ता थे- श्री भारत सिंह कुशवाह
इस अवसर पर सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि पार्टी के लिए किए गए उनके कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे। उनका संघर्ष कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणा का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि अनुराग जी भाजपा के निष्ठावन कार्यकर्ता थे, उन्हें कुशल प्रशासनिक क्षमता वाला माना जाता था। उन्होंने ईश्वर से कामना की है कि स्व अनुराग जी के परिजनों, समर्थकों और प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें।
अनुराग जी बेहद मिलनसार एवं खुश मिजाज व्यक्तित्व के धनी थे-श्री नारायण सिंह कुशवाह
उद्यानिकी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि स्व. अनुराग जी बेहद मिलनसार एवं खुशमिजाज व्यक्तित्व के धनी थे। भाजपा के निष्ठावन कार्यकर्ता के नाते उन्हें विशेष दायित्व दिए जाते रहे हैं। कुशल प्रबंधन एवं प्रशासनिक क्षमताओं के कारण वह सबके प्रिय थे।
अनगिनत कार्यकर्ताओं के लिए एक अपूरणीय क्षति हैः श्री अभय चौधरी
जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी ने कहा कि यह भाजपा संगठन परिवार के साथ-साथ अनगिनत कार्यकर्ताओं के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्हें उनके संगठन कौशल, प्रशासनिक समझ और सामाजिक राजनीतिक मुद्दों पर उनके गहन ज्ञान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और दुख की इस घड़ी में परिवार को शक्ति प्रदान करें।
श्रद्धांजलि सभा को पूर्व राज्यपाल श्री कप्तान सिंह सोलंकी, कांग्रेस विधायक श्री सतीश सिंह सिकरवार, दुबई से आई उनकी बड़ी बहन ने भी संबोधित किया।
श्रद्धांजलि सभा का संचालन श्री रामेश्वर भदौरिया ने किया।
इस अवसर पर मंत्री श्री रामनिवास रावत, पूर्व मंत्री श्री अनूप मिश्रा, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल, विश्व हिन्दू परिषद् की राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती मिनाक्षी पिश्वे, ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्री कौशल शर्मा, श्री वेदप्रकाश शर्मा, श्री राजेश सोलंकी, राज्यसभा सांसद श्री अशोक सिंह, डबरा विधायक श्री सुरेश राजे, पूर्व विधायक श्री मुन्नालाल गोयल, सभापति श्री मनोज तोमर, श्री अशोक सिंह जादौन, श्री अशोक जैन, श्री प्रांशु शेजवलकर, श्री विनोद शर्मा, श्री विनय जैन, श्री धर्मेन्द्र सिंह तोमर ( बिट्टू),श्री राजू सेंगर, जिला मंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह कुशवाहा, श्री कमल माखीजानी, श्री देवेश शर्मा, श्री सोनू मंगल, जिला मीडिया प्रभारी श्री नवीन चौधरी, श्री जितेन्द्र गुर्जर, श्री किशन मुद्गल, श्री निर्मल कोठारी श्री दीपक सचेती, श्री अरुण तोमर, श्री दीपक वाजपेयी, श्री वीरेन्द्र गंगवाल, पूर्व पार्षद, श्री सुजीत भदौरिया, श्री नरेश गुप्ता, श्री प्रमोद खण्डेलवाल, पूर्व विधायक श्री घनश्याम पिरोनिया, श्री विवेक शर्मा, स्वदेश के समूह संपादक श्री अतुल तारे, श्री यशवर्धन जैन, श्री राजेश दुवे, श्री सुरेन्द्र शर्मा, डॉ. अरविंद राय, श्री रवि राखे, श्री प्रतीक तिवारी, श्री राकेश शर्मा, वरिष्ठ अभिभाषक श्री अरविन्द दूदावत, शासकीय अभिभाषक श्री संजय सिंह कुशवाहा, मण्डल अध्यक्ष श्री महेंद्र श्रीवास्तव, विनय शर्मा, अमित बंसल, श्री गौरव कुलश्रेष्ठ, श्री अजय बंसल,वरिष्ठ पत्रकार श्री विनय अग्रवाल, वरिष्ठ व्यवसायी श्री जी. डी. लड्डा, श्री अशोक गोयल, सुश्री संदीपा मलहोत्रा, श्री रविंद्र राजपूत, श्री गोपाल वांदिल, श्री मोहन विटवेकर, श्री जंगबहादुर तोमर कक्का,श्री हरीश मेवाफरोश, विश्व हिन्दू परिषद् के प्रांत उपाध्यक्ष श्री पप्पू वर्मा,पार्षद श्री अनिल सांखला, श्री रामसेवक श्रीवास्तव, श्री यश शर्मा, श्री भरत दातरे, श्री मुलायम सिंह यादव, श्री सुभाष शर्मा, श्री निशीकांत मोघे, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष श्री विजय गोयल, श्री सुरेश बंसल, श्री हासानंद आहूजा, श्री मनोज भार्गव, श्री गोपाल शर्मा, सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।