Homeप्रमुख खबरेंमैक्रों को बहुत पसंद है मुंबई देखें यूं मजा लिया जॉगिंग और...

मैक्रों को बहुत पसंद है मुंबई देखें यूं मजा लिया जॉगिंग और सुबह की सैर का

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को मुंबई के महाराष्ट्र लोक भवन पहुंचे और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाक़ात की. यह मैक्रों की भारत की चौथी यात्रा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा , “मुंबई में अपने मित्र राष्ट्रपति मैक्रों से मिलकर बहुत ख़ुशी हुई. उन्होंने बताया कि उन्हें यह शहर बहुत पसंद है और उन्होंने सुबह की सैर का भी मज़ा लिया.”

इससे पहले पीएम मोदी ने इमैनुएल मैक्रों के एक प्रधानमंत्री ने लिखा , “भारत में आपका स्वागत है. भारत आपकी यात्रा का इंतज़ार कर रहा है और हमारे आपसी रिश्तों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए उत्सुक है.”

“मुझे भरोसा है कि हमारी बातचीत से अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग और मज़बूत होगा और यह दुनिया की तरक़्क़ी में भी मदद करेगा. मुंबई में और बाद में दिल्ली में आपसे मुलाक़ात होगी, मेरे प्रिय मित्र इमैनुएल मैक्रों.”

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी पत्नी ब्रिजिट मैक्रों के साथ भारत दौरे पर आए हैं. मैक्रों का तीन दिवसीय दौरा है. वे दिल्ली में चल रहे एआई समिट में हिस्सा लेंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments