Homeदेशमोदी के विश्व के शीर्ष तीन लोकप्रिय शासनाध्यक्षों में से एक  चुने जाने...

मोदी के विश्व के शीर्ष तीन लोकप्रिय शासनाध्यक्षों में से एक  चुने जाने पर तोमर ने व्यक्त की प्रशंसा

केन्द्रीय पंचायतीराज, ग्रामीण विकास एवं खनन मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने अंतरराष्ट्रीय सर्वेक्षण एजेंसी *’गैलप इंटरनेशनल’* के सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व के शीर्ष तीन लोकप्रिय शासनाध्यक्षों में से एक मानने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके नेतृत्व में भारत को सशक्त वैश्विक पहचान मिल रही है। यह देशवासियों के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।
श्री तोमर ने कहा है कि यह सयोंग ही है कि कल बुधवार को विश्व बैंक ने ग्लोबल इकनोमिक्स प्रास्पेक्ट में विश्व बैंक ने मान लिया है कि भारत में आर्थिक सुधार की दिशा में उठाए गये कदमों की बदौलत भारत में अन्य उभरती अर्थव्यवस्थाओं के मुकाबले ज्यादा तेजी से बढ़ने की क्षमता है. बैंक ने अनुमान लगाया है कि 2018 में भारत की विकास दर 7.3% रहेगी, जब कि इसके दो साल बाद तक वह 7.5% की रफ्तार पकड़ेगी तथा भारत अपने पड़ोसी देश चीन को काफी पीछे छोड़ देगा.
उन्होंने कहा कि नोटबंदी और जी एस टी जैसे आर्थिक सुधारों के कारण भारत में विकास की संभावनाओं को पंख लग गये है.यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रयासों का ही परिणाम है कि अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी *’मूडीज’* ने 13 साल बाद 12 नवंबर 2017 को भारत की रेटिंग *’बीएए3’* से बढ़कर *’बीएए2’* कर दी है, जिससे निवेश और रोजगार बढ़ेगा.
श्री तोमर ने कहा कि मूडीज ने 2017-18 में ग्रोथ रेट 6.7 व 2018-19 में 7.5 रहने की संभावना जताई है. *’बीएए2’* रेटिंग का मतलब ये हुआ कि भारत में निवेश का जोखिम कम है.
उन्होने कहा कि रेटिंग एजेंसी मूडीज, अंतरराष्ट्रीय सर्वेक्षण एजेंसी “गैलप इंटरनेशनल” तथा विश्व बैंक ने भी मान लिया है कि मोदी सरकार ने आर्थिक स्थिति सुधारने की दिशा में अब तक जो उपाय किये हैं, उनसे बिजनेस का वातावरण सुधारने, निवेश बढ़ाने और अंततः मजबूत और टिकाऊ विकास में मदद मिलेगी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments