Homeदेशयूपी : धर्म परिवर्तन कराकर हमीरपुर की दो युवतियों से किया निकाह,...

यूपी : धर्म परिवर्तन कराकर हमीरपुर की दो युवतियों से किया निकाह, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से बहला-फुसलाकर लाई गई युवती का धर्म परिवर्तन कराने के बाद निकाह कराने का मामला सामने आने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। हिन्दू संगठन के लोगों ने कोतवाली में हंगामा कर आरोपी युवक पर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित महिला को कस्टडी में लेने के अलावा आरोपी युवक के परिजनों को हिरासत में लिया है, जबकि आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। युवती से पूछताछ के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। जिस युवक ने धर्म परिवर्तन कराया है इससे पूर्व भी दो ऐसे ही महिलाओं के धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर चुका है।

श्यामपुरी पंजाबी कॉलोनी निवासी युनुस का पुत्र मोनू उर्फ वसीम दो दिन पूर्व सभासद अनीता के पास अपनी पत्नी अंजुम खान का मूल निवास बनवाने के लिए पत्र लिखवाने के लिए गया। सभासद ने अपने पति मोनू मंगवानी को पत्र के बारे में जानकारी दी तो उसे संदेह हुआ। मोनू ने युनुस के दूसरे लड़के सोनू से युवती का आधार कार्ड मांगा तो उसने आनाकानी शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने युनुस के घर से एक युवती को कस्टडी में लिया तो मामले का खुलासा हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments