आज यानी 24 जून 2021, दिन गुरुवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा है। ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन वट पूर्णिमा व्रत भी रखा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 25 जून की रात 12 बजकर 09 मिनट तक पूर्णिमा रहेगी, उसके बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। पूर्णिमा के दिन सूर्योदय सुबह 04 बजकर 59 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 06 बजकर 42 मिनट पर होना है। चंद्रोदय शाम 06 बजकर 27 मिनट पर और चंद्रास्त नहीं होना है। मान्यता है कि इस दिन व्रत और दान-पुण्य करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह ज्येष्ठ मास की अंतिम तिथि होती है। इसके बाद आषाढ़ महीना लग जाता है।
आज व्रत और दान-पुण्य करने से होती है शुभ फलों की प्राप्ति
RELATED ARTICLES