Homeदेशयूपी में मन्दिर मस्जिद पर बिना इजाजत लगाया लाउडस्पीकर तो होगी जेल

यूपी में मन्दिर मस्जिद पर बिना इजाजत लगाया लाउडस्पीकर तो होगी जेल

यूपी में सरकार के नए ऑर्डर से मंदिर-मस्जिद में बिना इजाजत लाउड स्पीकर बजाने वाले को जेल की हवा खानी पड़ सकती है. बारात में भी तेज म्यूजिक बजने पर दूल्हा जेल जा सकता है. यूपी के प्रिंसिपल सेक्रेट्री (होम) अरविंद कुमार ने पूरे राज्य के डीएम और एसएसपी को जारी एक सर्कुलर में कहा है कि मंदिर-मस्जिद पर बिना इजाजत लगे लाउड स्पीकर 20 जनवरी से पहले उतरवा दिए जाएं. उनका कहना है कि 15 जनवरी से पहले हर मंदिर और मस्जिद में लाउड स्पीकर लगाने की इजाजत ले ली जाए. जो इजाजत न ले, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए. सर्कुलर में कहा गया है कि पिछले 20 दिसंबर को एक पीआईएल पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए यह आदेश दिया, जिसे लागू किया जाना है.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments