HomeBreakingये नहीं सुधरने वाले : लोग बन रहे हैं मौत का...

ये नहीं सुधरने वाले : लोग बन रहे हैं मौत का शिकार वे करा रहे है शादी सत्कार, अब पहुंचे जेल

शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे बाराती पहुंचे अस्थाई जेल।

दतिया /कोरोना महामारी जहां लोगों की लगातार जान ले रही है वहीं तमाम ऐसे लोग भी हैं जो अभी भी सुधरने को तैयार नहीं हैं वे लगातार लॉक डाउन का उल्लंघन करते दिखाई दे रहे हैं यही कारण है की कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना फैलाने में सहयोग कर रहे कुछ लोग शुक्रवार की सुबह  बारात में शामिल होकर लौट रहे थे।
तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने जब उनसे आने जाने का कारण पूछा तो युवकों ने बताया कि वह लोग बारात में शामिल होकर लौट रहे है। पुलिस ने सभी को पकड़ अस्थाई जेल की हवा खिला दी।
जहां एक ओर जिला प्रशासन एक माह से लोगों को घरों में रहने की हिदायतें दे रहा है।* ताकि कोरोना की चेन को तोड़ा जा सकें।
वहीं दूसरी ओर लोग शादी समारोह जैसे आयोजन करके कोरोना संक्रमण फैलाने का काम कर रहें।
शादी समारोह के अलावा कई लोग बेवजह ही घरों से निकलकर सड़कों पर घूमने चले आते है। ऐसे लोगों को पुलिस भी समझाते समझाते परेशान है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments