Homeप्रमुख खबरेंरविवार को ग्वालियर में दिखेगा सनातन एकता का शानदार दृश्य, 20 स्थानों...

रविवार को ग्वालियर में दिखेगा सनातन एकता का शानदार दृश्य, 20 स्थानों पर होंगे हिंदू सम्मेलन

पिछोर में संघ के सह सरकार्यवाह रामदत्त चक्रधर करेंगे संबोधित

ग्वालियर 10 जनवरी 2026/ सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और धर्म रक्षा के उद्देश्य से हिंदू सम्मेलन 11 जनवरी रविवार को शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में 20 स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। दोपहर 2 बजे डबरा के पिछोर में कृषि उपज मंडी कल्याणपुर तिराहा पर आयोजित हिन्दू सम्मेलन में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह रामदत्त चक्रधर, मुख्य अतिथि धूमेश्वर धाम भितरवार के महामंडलेश्वर स्वामी अनिरुद्धवन महाराज होंगे। कार्यक्रम से पहले मातृशक्ति द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी।
उधर ग्वालियर शहर की रामेश्वर बस्ती का हिन्दू सम्मेलन रविवार को दोपहर 1 बजे पटेल बारात घर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गंगा दास की बड़ी शाला के महंत राम सेवक दास महाराज, विशेष अतिथि प्रेमानंद महाराज, कमल पुरी जी महाराज होंगे। अध्यक्षता महेंद्र राठौर करेंगे। सुभाष बस्ती का दोपहर 2 बजे लाइन नम्बर 3 बिरला नगर, जति बस्ती का दोपहर 2 बजे संजय नगर कॉल डिपो परिसर में होगा। मुख्य अतिथि संत कालीचरण महाराज होंगे। सिरोल बस्ती का दोपहर 12 बजे देवकी ग्रैंड सिरोल तिराहा पर होगा। मुख्य अतिथि सिरसाधाम घाटीगांव के संत शीतलदास महाराज, होंगे। अध्यक्षता वीआईएसएम के सुनील राठौर करेंगे। विश्वविद्यालय बस्ती का सम्मेलन दोपहर 2 बजे शारदा विहार पार्क में होगा। मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर आनंदेश्वर महाराज होंगे। अध्यक्षता मुकेश अग्रवाल करेंगे। कुम्हारपुरा बस्ती का दोपहर 12 बजे द्वारकाधीश मंदिर में राम स्वरूप शास्त्री की अध्यक्षता में होगा। श्रीकृष्ण बस्ती का गायत्री गार्डन दीनदयाल नगर में प्रभु दास महाराज के मुख्य अतिथि में होगा। अध्यक्षता लायक सिंह सिकरवार करेंगे। आर्य समाज बस्ती का दोपहर 12 बजे सिंह पुर रोड मुरार स्थित आरडी कॉन्वेंट में होगा। मुख्य अतिथि दंदरौआ धाम के महंत रामदास जी महाराज होंगे। अध्यक्षता जेपी शुक्ला करेंगे। तिकोनिया बस्ती का दोपहर 12:30 बजे आशीर्वाद गार्डन में होगा। मुख्य अतिथि ऋषभदेवानंद महाराज होंगे। अध्यक्षता शौकीन सिंह राजपूत करेंगे। लाल टिपारा बस्ती का दोपहर 12 बजे आदर्श गौशाला में होगा। मुख्य अतिथि ओरछा धाम के संत अनिरुद्ध दास महाराज होंगे। खल्लासीपुरा बस्ती का दोपहर 1 बजे से शाम 4 तक बीजासेन माता मंदिर में होगा। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ग्वालियर विभाग कार्यवाह निरुपम नेवासकर होंगे। हरिशंकरपुरम स्थित एफ ब्लॉक गणेश पार्क में दोपहर 12 बजे होगा। मुख्य वक्ता संघ के प्रचारक विश्वजीत सिंह होंगे। इसके अलावा मामा का बाजार, चना कोठार, आमखो बस्ती, टकसाल बस्ती सहित 20 स्थानों पर हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments