Homeदेशराफेल की दूसरी खेप रात को फ्रांस से सीधे भारत पहुंची

राफेल की दूसरी खेप रात को फ्रांस से सीधे भारत पहुंची

दुनिया के सबसे खतरनाक लड़ाकू विमानों में शामिल राफेल की दूसरी खेप बुधवार की रात को भारत पहुंच चुकी है। तीन राफेल विमानों ने रात 8 बजकर 14 मिनट पर भारत में एंट्री ली। तीनों राफेल विमान फ्रांस से उड़ान भरने के बाद सीधे गुजरात के जामनगर पहुंचे हैं। ये विमान फ्रांस से बिना रुके उड़ान भर के भारत पहुंचे जिसमें उन्हें 8 घंटे से ज्यादा का समय लगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

राफेल विमानों के सफलतापूर्वक पहुंचने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय वायुसेना को बधाई दी है। इस दूसरी खेप के बाद, भारत के पास अब 8 राफेल विमान हो गए हैं। इससे पहले पांच राफेल विमानों का एक बेड़ा 28 जुलाई को भारत पहुंचा था जिन्हें 10 सितंबर को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था। भारत ने फ्रांस के साथ 36 राफेल लड़ाकू विमानों के लिए सौदा किया है।

गौरतलब है कि अगले साल अप्रैल तक भारत को कुल 21 राफेल लड़ाकू विमान फ्रांस से मिलेंगे। इन 21 राफेल विमानों की डिलीवरी के साथ भारतीय वायुसेना की मारक क्षमता में अभूतपूर्व इजाफा होगा। बता दें कि राफेल लड़ाकू विमानों की तैनाती पहले ही की जा चुकी है। LAC पर चीन के साथ जारी तनाव के बीच उन्हें लद्दाख में तैनात किया गया है।

29 जुलाई को पांच राफेल का पहला बेड़ा पहुंचा भारत

बता दें कि 29 जुलाई को 5 राफेल विमान अंबाला एयरबेस पहुंचे थे जिन्हें फिर वायुसेना के 17 स्क्वाड्रन में शामिल किया गया। 29 जुलाई को जो विमान भारत आए थे, वे पहले अबू धाबी में रुके थे और वहां पर इन विमानों में ईंधन भरा गया था।

नवंबर के बाद जनवरी में राफेल को बनाने वाली कंपनी दसॉ एविएशन तीन और राफेल विमानों की डिलीवरी करेगी। इसके बाद फिर मार्च में तीन और विमान भारत को सौंपे जाएंगे। वही अप्रैल 2021 में भारत को फ्रांस 7 और राफेल विमानों की डिलीवरी करेगा। इस तरह से भारत को अप्रैल 21 तक कुल 21 राफेल विमानों की डिलीवरी मिल जाएगी जिससे भारत की सैन्य शक्ति काफी बढ़ जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments