Homeप्रमुख खबरेंरामनवमी पर इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर बावड़ी की छत...

रामनवमी पर इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर बावड़ी की छत धसने से 14 की मौत

रामनवमी  के अवसर पर मध्य प्रदेश के इंदौर  में एक बड़ा हादसा हो गया है. यहां के श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर की बावड़ी की छत धंस गई जिसने 14 लोगों की मौत मौत हों गई है. बावड़ी में 30 से ज्यादा लोग गिर गए थे. प्रशासन की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन  में जुटी हुई है. लोगों को निकाला जा रहा है. कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. बता दें कि स्नेह नगर के पास पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में बावड़ी की छत धंसने से 25 से अधिक लोग बावड़ी में गिर गए . बावड़ी में गिरे लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में बेलेश्वर महादेव मंदिर स्थित बावड़ी में श्रद्धालुओं की फंसे होने की घटना का संज्ञान लिया है. बता दें कि इस दर्दनाक हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत की हो चुकी है.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजन को 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजन को 5-5 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। सरकार घायलों का इलाज कराएगी। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से भी मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट कर ये जानकारी दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments