भोपाल/ भिंड / राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्रीअपरबल सिंह जी ठाकुर साहब का शनिवार की सुबह 10 बजे भोपाल में निधन हो गया ।
अपरबल सिंह जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन एक पूर्णकालिक स्वयंसेवक अर्थात संघ प्रचारक के रूप में समर्पित कर दिया। वे मूलतः भिंड जिले के ग्राम लहरौली के रहने वाले थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में शिवपुरी, भोपाल ,ग्वालियर इंदौर सहित मध्यभारत प्रान्त के अनेक शहरों में रहते हुए संघ के तमाम दायित्वों का निर्वहन किया वे लंबे समय तक संघ के भोपाल कार्यालय में निवासरत रहे ।
अपरबल सिंह जी कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय और स्नेहपूर्ण व्यवहार, के लिए प्रसिद्ध थे, ठाकुर साहब का कार्यकर्ताओ के प्रति विशेष स्नेह पूरे परिवार की जानकारी लेने के कारण परिवार तक उनकी आत्मीयता रहती थी ।
वृद्धावस्था के कारण वे पिछले लंबे समय से बीमार थे और इस कारण प्रत्यक्ष संघ कार्य से दूर थे शनिवार की सुबह उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई और 10 बजे उनका निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को दोपहर 2-4 बजे तक भोपाल समिधा में अंतिम दर्शनाथ रखा गया जहां तमाम लोगों ने नम आंखों से उनके दर्शन किये। अपरबल सिंह जी काअंतिम संस्कार रविवार को उनके पैतृक स्थान भिण्ड जिले के लहरोली ग्राम में किया जायेगा ।