Homeदेशशबाना आजमी की हालत गम्भीर देख उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल किया रैफर

शबाना आजमी की हालत गम्भीर देख उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल किया रैफर

नई दिल्ली। बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री शबाना आजमी एक रोड एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गई। मुंबई पुणे हाईवे पर शाम करीब 4:30 बजे एक ट्रक और उनकी कार के बीच जबरदस्त टक्कर हुई। शबाना आजमी को सबसे पहले पनवेल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें कोकिलाबेन हॉस्पिटल ठाणे रेफर कर दिया है।

ताजा खबर के अनुसार शबाना को हाल ही में पनवेल के अस्पताल से थाणे के कोकिला बेन अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। शबाना के सिर में गंभीर अंदरूनी चोट बताई जा रही है, उन्हें इंटरनल ब्लीडिंग काफी हो चुकी है। खबर के अनुसार उनकी रीढ़ की हड्डी में भी गहरी चोट और फ्रेक्चर बताया जा रहा है।
उन्हें एक्सीडेंट के तुरंत बाद पनवेल के एमजीएम अस्पताल में ले जाया गया था। वह मुंबई से पुणे के तरफ जा रहे थे, जावेद अख्तर भी थे गाड़ी में मौजूद थे, लेकिन वो सुरक्षित हैं। बीती रात ही शबाना आजमी ने अपने पति जावेद अख्तर के जन्मदिन की ग्रैंड पार्टी एक 5स्टार होटल में होस्ट की थी। जहां बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की थी लेकिन अब आज यह खबर उनके फैंस के लिए काफी सदमा देने वाली है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments