Homeप्रमुख खबरेंराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वितीय वर्ष संघ शिक्षा वर्ग के समापन पर ...

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वितीय वर्ष संघ शिक्षा वर्ग के समापन पर ग्वालियर में प्रकट कार्यक्रम आज रविवार को दिनेशजी होंगे मुख्यवक्ता

प्रकट कार्यक्रम 3 जून को सायं 5.30 बजे से प्रारंभ होगा । इस अवसर पर मुख्यवक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय ग्राम विकास प्रमुख      डॉ दिनेश कुमारजी  होंगे, मुख्य अतिथि के रूप में  श्री नारायण प्रसाद कोरी मुख्य अभियंता राजघाट नहर परियोजना मध्यप्रदेश शासन उपस्थित रहेंगे।

 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय वर्ष संघ शिक्षा वर्ग के समापन अवसर पर प्रकट कार्यक्रम का आयोजन रविवार 3 जून को सरस्वती शिशु मंदिर आवासीय विद्यालय केदारधाम शिवपुरी लिंक रोड पर किया जाएगा ।

यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति में संघ के विभाग संघ चालक प्रोफेसर राजेन्द्र बांदिल ने दी। उन्होंने बताया कि प्रकट कार्यक्रम 3 जून को सायं 5.30 बजे से प्रारंभ होगा । इस अवसर पर मुख्यवक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय ग्राम विकास प्रमुख      डॉ दिनेश कुमारजी  होंगे, मुख्य अतिथि के रूप में  श्री नारायण प्रसाद कोरी मुख्य अभियंता राजघाट नहर परियोजना मध्यप्रदेश शासन उपस्थित रहेंगे।

श्री बांदिल ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्य 1925 से चल रहा है और निरन्तर बढ़ता ही जा रहा है। आज समाज जीवन के हर क्षेत्र में संघ के कार्यकर्ता पहुंचकर राष्ट्र जीवन को समरस एवं सुसम्पन्न बनाने हेतु प्रयत्नशील हैं । उन्होंने कहा

कि कार्यकर्ता निर्माण एवं विकास में प्रशिक्षण का अत्यधिक महत्व है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस हेतु विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन प्रतिवर्ष करता है।

इस वर्ष मध्यचेत्र अर्थात मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ के द्वितीय वर्ष संघ स्वंसेवकों का 20 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग  ग्वालियर में आयोजित किया गया । वर्ग के समापन अवसर पर शिक्षा र्थियों द्वारा बौद्धिक एवं शारीरिक कार्यक्रमों का प्रगटीकरण किया जाएगा। श्री बांदिल ने सभी आमंत्रित महानुभावों से कार्यक्रम में पहुंचने का निवेदन किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments