Homeप्रमुख खबरेंराहुल पर शिवराज का तंज पहले जब चुनाव आते थे तो नानी...

राहुल पर शिवराज का तंज पहले जब चुनाव आते थे तो नानी याद आती थी  लेकिन अब राम याद आ रहे हैं

शिवराज ने राजमाता विजया राजे सिंधिया को महिला शक्ति का सबसे बड़ा उदाहरण  बताया और कहा कि उनका त्याग और बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता

ग्वालियर। चुनाव से पहले कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी के मंदिर दर्शन को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसा है उन्होंने कहा पहले जब चुनाव आते थे तो नानी याद आती थी  लेकिन अब राम याद आ रहे हैं ।  भगवान राम और मंदिर चुनाव के लिए नहीं है ये तो आस्था का विषय हैं । वे ग्वालियर में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी मध्यप्रदेश यात्रा के दौरान कई महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों की यात्रा करेंगे वे इससे पहले चित्रकूट में भगवान राम की  भक्ति में लीन दिखे थे।

सीएम ने भाजपा महिला मोर्चे के महिला शक्ति कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजमाता विजया राजे सिंधिया को महिला शक्ति का सबसे बड़ा उदाहरण  बताया और कहा कि उनका त्याग और बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता ।  राजमाता विजयाराजे सिंधिया को याद करने के लिए भाजपा ने आज से उनके जन्म शताब्दी कार्यक्रमों की शुरुआत की है। महिला मोर्चे ने शुक्रवार को ग्वालियर व्यापार मेला परिसर स्थित मंगल वाटिका में कमल शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया हमारी प्रेरणा है। उनके त्याग और बलिदान के कारण ही आज हम इस स्थिति में हैं। उन्होंने कहा कि राजमाता जी महिला शक्ति का सबसे बड़ा उदाहरण हैं।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया, खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री माया सिंह, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर, प्रदेश अध्यक्ष लता एलकर सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments