Homeप्रमुख खबरेंलखनऊ में ह्रदय विदारक भीषण अग्निकांड 15 की मौत,ज्यादातर 20 से 30...

लखनऊ में ह्रदय विदारक भीषण अग्निकांड 15 की मौत,ज्यादातर 20 से 30 साल के स्टूडेंट्स हैं

लखनऊ 22 जून  2026/यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार दोपहर 1:30 बजे एक इमारत में आग लग गई। हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 3 महिलाएं और 12 पुरुष हैं। ज्यादातर 20 से 30 साल के स्टूडेंट्स हैं।

लखनऊ में अलीगंज स्थित एक इमारत में आग लगने से 15 बच्चों की मौत हुई है और पांच बच्चे घायल हुए हैं. उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि आग कोचिंग सेंटर में लगी है.

अधिकारियों के अनुसार ग्राउंड फ्लोर पर पेट शॉप थी, जबकि ऊपरी मंजिल पर गेमिंग ज़ोन संचालित था.

केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर के मेडिकल सुप्रिंटेंडेंट डॉक्टर अमिय अग्रवाल ने 15 बच्चों की मौत की पुष्टि की है.

उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, “21 से 22 बच्चे लाए गए हैं. पांच को चोटें हैं जिन्हें भर्ती किया गया है. दो बच्चों को कूदने के कारण चोटें लगी हैं. उनकी कमर में चोट है. उनका सीटी स्कैन करवा कर इलाज किया जा रहा है. 15 बच्चे मृत अवस्था में लाए गए. इन्हें पंचनामा करने के बाद मोर्चरी भेजा जाएगा. फ़िलहाल पांच को भेज दिया गया है. बाकी दस की प्रक्रिया चल रही है.”

जिस बिल्डिंग में आग लगी, वह अलीगंज इलाके में है। बेसमेंट, ग्राउंड और पहले फ्लोर पर पेट शॉप और क्लीनिक है। दूसरे फ्लोर पर लर्निंग स्पेस नाम की लाइब्रेरी (कोचिंग) और हेड हॉपर स्टूडियो है, जिसमें 3D आर्ट प्रोडक्शन और गेम एसेट आउटसोर्सिंग का काम होता है।

जानकारी के मुताबिक, आग फैलने के बाद दूसरे फ्लोर पर चल रही कोचिंग में छात्रों ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था। जान बचाने के लिए जयंत नाम का एक बच्चा पहले फ्लोर से कूद गया, वहीं 5 लोग तारों के सहारे लटककर नीचे उतरे।

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा है कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

CM योगी हुए गुस्‍से से लाल,

यूपी की राजधानी लखनऊ में कोचिंग अग्निकांड को लेकर हुई लापरवाही पर सीएम योगी ने अफसरों पर नाराजगी जताई है. सोमवार को अलीगंज के पुरनिया में कोचिंग सेंटर की बिल्डिंग में आग लगने से 15 स्टूडेंट की मौत हो गई. जिसके बाद सीएम योगी ने हाई लेवल मीटिंग की और अधिकारियों से सवाल-जवाब किए.  सूत्रो के मुताबिक, सीएम योगी ने मीटिंग में फायर ब्रिगेड अफसरों को मीटिंग में फटकार लगाई. मीटिंग में सीएम योगी ने अफसरों से 4 सवाल पूछे हैं. सीएम योगी ने कहा है कि लखनऊ में ये हाल तो बाकी शहरों का क्या? सीएम ने मीटिंग में पूछा कि अब तक फायर विभाग ने कितने सर्वे किए है? सीएम ने कहा कि अब तक कितने इमारतों की जांच की है? सीएम ने यह भी पूछा कि इस साल कितनी NOC जारी की है?

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments