Homeदेशलोगों ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए मोदी सरकार को...

लोगों ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए मोदी सरकार को चुना था, तीन तलाक पर कानून बनाने के लिए नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सत्ताधारी भाजपा पर परोक्ष हमला बोलते हुए विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने शुक्रवार (9 फरवरी) को यहां कहा कि लोगों ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए मोदी सरकार को चुना था, तीन तलाक पर कानून बनाने के लिए नहीं. तोगड़िया ने कहा कि सरकार को राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ करने के लिए एक कानून बनाना चाहिए. उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘लोगों ने आपको तीन तलाक पर कानून बनाने के लिए नहीं बल्कि अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए चुना है.’’ औरंगाबाद और परभनी के दो दिन के दौरे पर आए तोगड़िया गुरुवार (8 फरवरी) शाम यहां पहुंचे थे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments