Homeग्वालियर अंचललोहिया एवं दाल बाजार अब वन-वे

लोहिया एवं दाल बाजार अब वन-वे

 

ग्वालियर / ग्वालियर शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शहर के व्यस्ततम मार्ग लोहिया बाजार और दाल बाजार को वन-वे (एकांगी मार्ग) घोषित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी के प्रतिवेदन के आधार पर इस आशय का आदेश जारी किया है।
जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेश के तहत अब इंदरगंज चौराहे से लोहिया बाजार जाने वाले वाहन ऊँट पुल के बगल से लोहिया बाजार जा सकेंगे। किंतु नया बाजार से लोहिया बाजार होते हुए ऊँट पुल की ओर आने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इसी तरह नया बाजार से इंदरगंज चौराहे की ओर आने वाले वाहन दाल बाजार तिराहा होते हुए इंदरगंज चौराहे की ओर आ सकेंगे, किंतु इंदरगंज चौराहे से दाल बाजार होते हुए नया बाजार की ओर जाने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि दाल बाजार जाने के लिये मैना वाली गली एवं परिवार हॉस्पिटल मार्ग को वैकल्पिक मार्ग के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments