Homeप्रमुख खबरेंवर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत की प्रीति और नुपुर ने...

वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत की प्रीति और नुपुर ने जीते दो गोल्ड

नई दिल्ली 20 नवंबर 2025/ग्रेटर नोएडा में हो रही वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय बॉक्सर प्रीति पवार ने 54 किलोग्राम इवेंट और नूपुर श्योराण ने 80+ किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है.

प्रीति पवार ने इटली की सिरिन चराबी पर 5-0 की एकतरफ़ा जीत हासिल की. जबकि नूपुर श्योराण ने उज़्बेकिस्तान की ओल्टिनोय सोतिम्बोएवा को हराया.

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, युवा मुक्केबाज़ प्रीति ने कहा कि यह जीत उनके लिए ख़ास है क्योंकि इससे उनकी अंतरराष्ट्रीय मंच पर वापसी हुई है.

प्रीति ने कहा, “मैंने दोबारा वापसी की है और मैं पहले से ज़्यादा मजबूत हो गई हूं. आगे भी मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगी.”

उन्होंने कहा, “अगले साल एशियाई खेल और कॉमनवेल्थ गेम्स हैं, और 2026 में फिर एशियाई खेल होंगे.”

प्रीति इस प्रतियोगिता में गुरुवार को गोल्ड मेडल जीतने वाली दूसरी और नूपुर श्योराण तीसरी भारतीय खिलाड़ी हैं.

इससे पहले मीनाक्षी हुड्डा ने 48 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड जीता था. प्रीति और मीनाक्षी दोनों ही हरियाणा की हैं.

ओलंपिक डॉट कॉम के अनुसार, 23 अक्तूबर, 2003 को हरियाणा के भिवानी में जन्मीं प्रीति पवार ने 14 साल की उम्र में बॉक्सिंग शुरू की थी.

उनके चाचा, विनोद एक पूर्व राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता थे और उन्होंने उन्हें बॉक्सिंग से रूबरू कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

विनोद ने प्रीति को अपनी देख-रेख में ले लिया और उन्हें कोचिंग देना शुरू कर दिया.

प्रीति के पिता हरियाणा पुलिस में अधिकारी हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments