Homeदेशविधानसभा चुनाव की हार तथा लोकसभा चुनाव से भयभीत कांग्रेस में बड़ा...

विधानसभा चुनाव की हार तथा लोकसभा चुनाव से भयभीत कांग्रेस में बड़ा बदलाव

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को अपनी टीम में बड़ा बदलाव करते हुए 12 महासचिवों और 12 प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति की।

पार्टी के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की और से जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।

इनमें सबसे प्रमुख नाम प्रियंका गांधी वाड्रा का है जिन्हे महासचिव के तौर पर बरकरार रखा गया है लेकिन फिलहाल उन्हें किसी प्रदेश का प्रभार या कोई अन्य जिम्मेदारी नहीं दी गई है। वह पिछले करीब पांच वर्षों से उत्तर प्रदेश की प्रभारी की भूमिका निभा रही थीं।

प्रियंका गांधी के स्थान पर पार्टी महासचिव अविनाश पांडे को उत्तर प्रदेश का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

वेणुगोपाल संगठन महासचिव बने रहेंगे तथा महासचिव जयराम रमेश भी पार्टी की संचार विभाग के प्रभारी की जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।

अजय माकन पार्टी कोषाध्यक्ष की भूमिका निभाते रहेंगे। उनके साथ दो नेताओं मिलिंद देवरा और विजय इंदर सिंघला को संयुक्त कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रणदीप सिंह सुरजेवाला से मध्य प्रदेश के प्रभार वापस लिया गया है और अब वह सिर्फ कर्नाटक के प्रभारी बने रहेंगे। उनके स्थान पर जितेंद्र सिंह को मध्य प्रदेश के प्रभारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंप गई है। सिंह पहले से ही असम के प्रभारी की भूमिका निभा रहे हैं।

राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को महसचिव नियुक्त करने के साथ ही छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है। महासचिव कुमारी सैलजा को छत्तीसगढ़ से हटाकर उत्तराखंड के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंप गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments