Homeप्रमुख खबरेंविधायक सिकरवार ने किया चेतना मंच के दशहरे समारोह हेतु भूमि पूजन

विधायक सिकरवार ने किया चेतना मंच के दशहरे समारोह हेतु भूमि पूजन

ग्वालियर / चेतना मंच के तत्वाधान में 2 अक्टूबर को दशहरे के अवसर पर नवीन दशहरा मैदान, शताब्दीपुरम में आयोजित किए जाने वाले 21 वें विशाल दशहरा समारोह का भूमि पूजन स्थानीय विधायक श्री सतीश सिकरवार के मुख्य अतिथ्य में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती रेखा त्रिपाठी ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर हरि मोहन पुरोहित उपस्थित रहे।
भूमि पूजन के अवसर पर बोलते हुए विधायक सिकरवार ने कहा कि असत्य पर सत्य की विजय के इस त्यौहार पर हम सभी की समाज में फैली हुई कुरीतियों को दूर करने का प्रण लेना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति जब स्वयं मे परिवर्तन लाएगा तो पूरे समाज में परिवर्तन आएगा।

चेतना मंच द्वारा आयोजित की जाने वाली नृत्य लीला की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि यह एक विशिष्ट आयोजन है जो अन्य रामलीला प्रस्तुतियों से भिन्न एवं उत्कृष्ट होने के साथ-साथ महत्वपूर्ण भी है क्योंकि इसके माध्यम से बड़ी संख्या में स्थानीय कलाकार रामचरितमानस से रूबरू होते हैं तथा उसके संबंध में जानकारी हासिल करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। ज्ञात हो कि दशहरे के दिन 103 स्थानीय कलाकारों के द्वारा रामचरितमानस पर आधारित कथा “श्री राम की” नामक नृत्य नाटिका का मंचन किया जाएगा। नृत्य नाटक के उपरांत भव्य. आतिशबाजी का आयोजन होगा तथा इसके बाद ऊंचे रावण, मेघनाथ एवं कुंभकरण के पुत्रों का दहन किया।
कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों का स्वागत दीपक तोमर, बृजेश यादव, ब्रजकिशोर दीक्षित, मूलचंद रसैनिया ,सुरेश वर्मा, पी.एस.कुशवाह, राम प्रकाश परमार, बालकृष्ण शर्मा, सागर नाती, गिर्राज शर्मा, पूनम परिहार,लता सोनी,डॉ. प्रियांषी गौड़ आदि ने किया।
स्वागत भाषण चेतना मंच के अध्यक्ष दीपक तोमर ने दिया तथा संचालन सचिव ब्रिज किशोर दीक्षित ने किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments