HomeVideoवीडियो :अचानक ग्वालियर पहुंचे बाबा सत्यनारायण मौर्य अपने शुभचिंतकों के यहां जाकर...

वीडियो :अचानक ग्वालियर पहुंचे बाबा सत्यनारायण मौर्य अपने शुभचिंतकों के यहां जाकर की मुलाक़ात

ग्वालियर 2 अप्रैल 2026/अपने बहु आयामी व्यक्तित्व के कारण देश दुनिया में पहचान बनाने वाले बाबा सत्यनारायण मौर्य आज प्रातः कुछ समय के लिए ग्वालियर आये और अपने पुराने परिचितों से मुलाक़ात करने अचानक उनके घर जा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेता और आरएसएस के पूर्व प्रचारक विवेक जोशी से भी उनके खासगी बाजार स्थित निवास पहुंचकर मुलाक़ात की और विधार्थी परिषद के समय की पुरानी यादों को ताजा किया।

श्री मौर्य ने श्री राममंदिर आंदोलन की झाकियों पर लिखी उनकी किताब श्री जोशी को भेंट की। श्री जोशी ने बताया कि बाबा सत्यनारायण मौर्य आज अचानक श्री हनुमान जी जैसे  मिलने सुबह सुबह पधारे,वे गुवहाटी के लिए दिल्ली से प्लेन पकड़ने जा रहे थे , शायद आठ बजे सुबह वे ब्रेक जर्नी कर कुछ मित्रों से मिलने, दो तीन घंटे के लिए, रुके,मैने भी उन्हें अंगवस्त्र पहना स्वागत किया ।
पुराने विद्यार्थी परिषद के साथी है अत्यंत सादगी पूर्ण व्यवहार आज भी बनाए हुए है ।इतने पुराने समय से आज तक वे मित्रता पूरी तरह बनाए , सहज रखे है ।

कौन हैं बाबा सत्यनारायण मौर्य

एक लेखक, संगीतकार, गीतकार, कुशल वक्ता और सिद्धहस्त चित्रकार हैं, जो अपने चित्र, कविता और संगीत के द्वारा राष्ट्र जागरण के कार्य में लगे हुए है.

रामजन्मभूमि आंदोलन में गूंजने वाला सबसे अहम नारा  रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे पहली बार बाबा सत्यनारायण मौर्य ने यह नारा दिया जो बाद में हर रामभक्त की जुबान पर चढ़ गया।एक छोटे से गांव से निकले सत्यनारायण मौर्य अब तक 59 बार अमेरिका और 32 बार वेस्टइंडीज की यात्रा कर चुके हैं. वे एक जाने माने चित्रकार भी हैं

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments