ग्वालियर 2 अप्रैल 2026/ ग्वालियर के सांसद भारत सिंह कुशवाह ने लोकसभा में ग्वालियर रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण कार्य में हो रही देरी देरी का मुद्दा उठाया है।
श्री कुशवाह ने शून्यकाल के दौरान सदन में यह मामला उठाते हुए सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा ग्वालियर रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण का काम धीमी गति से हो रहा है।
सांसद ने निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
सांसद ने निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रोजेक्ट पूर्ण होने की समय सीमा में दो बार वृद्धि हो चुकी है अब भी रेलवे स्टेशन का पुनर्निर्माण का काम अधूरा है उन्होंने मांग की रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण का कामजल्द से जल्द पूरा हो।