Homeप्रमुख खबरेंशर्मसार करने वाली घटना ग्वालियर में तोड़ी शंकराचार्य की प्रतिमा

शर्मसार करने वाली घटना ग्वालियर में तोड़ी शंकराचार्य की प्रतिमा

ग्वालियर।एक तरफ 2 अप्रैल की घटनाओं के बाद ग्वालियर अंचल में सामाजिक सद्भावना मजबूत करने के तमाम प्रयास किये जा रहे हैं तो दूसरी और समाज को तोड़ने व सामाजिक समरसता बिगाड़ने वाली ताकतें अपने षड्यंत्र से बाज नहीं आ रहीं है। इस ही एक घटनाक्रम ग्वालियर में सामने आया है। शहर के इटालियन गार्डन में स्थापित आदि शंकराचार्य की प्रतिमा को किन्ही असामाजिक तत्वों ने तोड़ने का प्रयास किया। आज सुबह जब लोग यहाँ सैर के लिए पहुंचे तो प्रतिमा और उसके आसपास के परिसर को क्षतिग्रस्त देखा, और पुलिस को सूचना दी गई। मामले में पुलिस ने एक सिरफिरे युवक को गिरफ्तार कर लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। ग्वालियर के फूलबाग परिक्षेत्र में रियासतकालीन इटालियन गार्डन है ये नगर निगम के सबसे खूबसूरत और व्यवस्थित उद्यानों में से एक है। कुछ महीने पहले ही यहाँ आदि शंकराचार्य की प्रतिमा को स्थापित किया गया है। रविवार को जब लोग सुबह सैर के लिए पहुंचे तो नजारा देखकर चौंक गए। किसी ने प्रतिमा के हाथ को क्षतिग्रस्त कर दिया था। यहाँ लगी धर्मध्वजा उखाड़कर फेंक दी थी। साथ ही प्रतिमा के आसपास गार्डन में लगी पत्थर की बेंच तोड़ डाली साथ ही रियासतकालीन छत्री को भी नुकसान पहुँचाने के प्रयास किया। घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने मामला दर्ज कर एक सिरफिरे युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments